11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

रतनपुर बॉर्डर पर पकड़ी 300 किलो चांदी, दो आरोपी डिटेन

डूंगरपुर. जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर बॉर्डर पर एक कार से 300 किलो चांदी एवं 24 लाख 19 हजार 640 रुपए कैश बरामद कर दो आरोपियों को डिटेन किया हैं। आरोपी चांदी एवं कैश आगरा से राजकोट गुजरात ले जा रहे थे। बरामद चांदी की कीमत 2 करोड़ तीस लाख बताई जा रही है। आरोपियों ने चांदी एवं केश को कार की डिग्गी में एक गुप्त केबिन बनाकर छुपा रखा था।

Google source verification

जानकारी के अनुसार लग्जरी कार से अवैध चांदी की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर बिछीवाड़ा पुलिस के साथ राजस्थान-गुजरात पुलिस की टीम ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की। इस दौरान शंका पर एक कार को रूकवाया गया। जिसमें कार चालक सहित दो जने थे। दोनों ने स्वयं को गुजरात जाना बताया। उनसे अन्य पूछताछ शुरू की तो वे दोनों ही हड़बड़ा गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के साथ कैश था। जिस पर पुलिस ने आरोपी जामनगर गुजरात के अनिश पुत्र प्रभुदास हरसोला एवं राजकोट गुजरात के रमेश पुत्र देवराज को डिटेन किया। कार्रवाई में कांस्टेबल गिरीश, सुनिल जांगिड़, विनोद कुमार, अरिवंद कुमार व सुरेंद्र सिंह शामिल थे।