पथराव करने के मामले में 12 गिरफ्तार
डूंगरपुर. वरदा पुलिस ने वाहनों पर पथराव करने के मामले में मंगलवार को सात जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लालसिंह ने बताया कि कुछ बदमाश आए दिन वाहनों पर पथराव कर आमजन को लूटपाट करते थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान हीराता निवासी शिवलाल पुत्र बदा रोत, नानूराम पुत्र बदाजी रोत, पाड़ला गोकलिया वरदा निवासी हीरालाल पुत्र देवजी पाटीदार, गोतमलाल पुत्र देवली पाटीदार, डोलवरिया ओड़ा निवासी नरेश पुत्र धनपाल रोत व धनपाल पुत्र राजेंग रोत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एएसआई श्रीमान सिंह, कांस्टेंबल वीरेंद्रकुमार व पवन कुमार शामिल थे।
12 आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर सदर पुलिस ने भी पत्थरबाजों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 12 जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वाहनों पर पथराव करने के मामले पुलिस की एक टीम बनाई। टीम ने छानबीन के दौरान छैला खेरवाड़ा निवासी पींटू पुत्र कालु हड़ात, कालुराम पुत्र अमरा अहारी, राजेंद्र पुत्र कन्हैयालाल अहारी, राजपुर निवासी अमन पुत्र राजेंद्र खराड़ी, प्रकाश पुत्र भंवरलाल डामोर, बादल पुत्र जीवाराम मीणा, गड़ामालजी निवासी अनिल पुत्र शंकरलाल कटारा, पालवड़ा माताजी फला निवासी राकेश पुत्र रामा बरण्ड़ा, गोविंद पुत्र प्रभु भणात, पंकज पुत्र नाथुलाल भणात, योगेश पुत्र महावीर कलासुआ, धमाला निवासी पप्पु पुत्र गौतम ननोमा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई मे एसआई रमेशचंद्र, हैडकांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश, गोविंद, रणछोड़, राजेश कुमार, प्रवीण, मणीलाल, सुंदरलाल व महिला कांस्टेबल तुलसी शामिल थी।