12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

पुलिस थाने में आरोपी ने विषाक्त खाया

शहर के कोतवाली पुलिस थाने में बंद एक आरोपी ने शुक्रवार को विषाक्त सेवन कर लिया। जैसे ही उसकी तबियत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। विषाक्त कैसे उस तक पहुंचा यह अभी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई और आरोपी के होश में आने पर ही उससे पूछताछ करने की बात कही। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी सीमलवाड़ा निवासी नरेश नाई को सीमलवाड़ा के पास पकड़ा। पुलिस की टीम उसे रात को कोतवाली थाने में लेकर आई। पुलिस का कहना है कि जब उसे लाए तब वह नशे में था तो उससे पूछताछ नहीं की। आरोपी भाग नहीं जाए इसलिए उसे लॉकअप में बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब उसकी तबियत बिगड़ गई। डूंगरपुर एसपी कुंदन कंवरिया ने एएसपी सुरेश सांवरिया को जांच के आदेश दिए है।

Google source verification