4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूजल नहीं तो सुरपुर से डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचेगा पानी..

-कॉलेज की प्यास बुझाने खर्चं होंंगे डेढ करोड़

less than 1 minute read
Google source verification
ph

भूजल नहीं तो सुरपुर से डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचेगा पानी..

-पीएचईडी ने प्रस्ताव बनाकर सुपुर्द किया कॉलेज को

थाणा स्थित मेडिकल कॉलेज के आसपास पानी का रिसोर्स नहीं होने का दावा किया जा रहा है। अब थाणा कॉलेज को पानी सुरपुर से पहुंचाया जाएगा। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपए खर्चं होने वाला है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से १.४२ करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया है। यह राशि भी कॉलेज प्रशासन की तरफ से जमा कराई जाएगी। आगामी अगस्त माह से कॉलेज का सत्र शुरू होने वाला है। यहां पर पेयजल व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्य किया है। शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही पानी की दिक्कत सामने नहीं आए, इसका प्रबंधन किया जा रहा है।

-सर्वे में थाणा क्षेत्र में वाटर रिसोर्स, भूजल नहीं होने का दावा

थाणा मेडिकल कॉलेज स्वीकृति जिले की बड़ी उपलब्धि है। वागड़ वासियों को काफी फायदा होगा। यहां पर वाटर रिसोर्स नहीं होना आने वाले समय के लिए चिंता का विषय बताया जा रहा है। पीएचईडी दावा कर रही है थाणा क्षेत्र में चार से पांच ट्यूबवेल खोदे गए थे, लेकिन किसी काम नहीं आ सकें।

-डॉ शलभ शर्मा, प्राचार्य व नियंत्रक, मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर

-जयंतीलाल मोची, कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता, पीएचईडी, डूंगरपुर

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग