25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: खेत में पड़ा मिला पति का आधा शव, देखते ही निकली पत्नी की चीख, पूरे इलाके में दहशत

राजस्थान के एक गांव में एक शख्स का आधा शव मिला है। मामले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 19 Apr 2025, 12:57 PM IST

dead-body-fount-in-khet

डूंगरपुर/पूंजपुर. जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के लापिया गांव में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शरीर का आधा हिस्सा किसी वन्यजीव की ओर से खाए जाने के अंदेशे से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वहीं, वन विभाग की टीम वन्यजीव की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लापिया निवासी 66 वर्षीय मानजी पुत्र रामा मीणा गुरुवार सुबह 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। इस पर शुक्रवार सुबह मानजी की पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर निकली, तो उसने घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर उसके पति का शव खेत में पड़ा हुआ देख अवाक रह गई।

शव का कमर से नीचे का हिस्सा किसी वन्यजीव द्वारा खाया हुआ प्रतीत हुआ। इस पर मानजी की पत्नी चिल्लाई। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पूर्व सरपंच राकेश मीणा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर बनकोड़ा चौकी प्रभारी लालसिंह, विजयपाल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : लड़की की सहेली को युवक ने भेज दिए अश्लील फोटो भेजे, फिर जो हुआ आपके होश उड़ा देगा

वहीं, दोवड़ा थाना थानाधिकारी तेजकरण सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। वन्य जीव के हमले की सूचना पर आसपुर वनपाल राजेन्द्र सिंह, वनरक्षक देवेंद्र सिंह ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने वन्यजीव द्वारा बुजुर्ग के कमर के नीचे के हिस्से को खाने की संभावना जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।


यह भी पढ़ें

हैवानियत की हदें पार- दलित युवक के साथ दरिंदगी, कुकर्म करके प्राइवेट पार्ट पर मारी लातें, पेशाब से भिगोया

घटना की सूचना के बाद उपवन रक्षक गोतमलाल मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी आसपुर सोनम मीणा ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए लोगों को सचेत रहने का आह्वान किया। रेंजर सोनम ने बताया कि वन्य जीव का अंदेशा होने पर दो अलग-अलग स्थानों पर पिंजरा लगाते हुए विभागीय कार्मिकों को भी नियुक्त किया है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग