3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

राजस्थान के मूलजी भाई को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

राजस्थान के समाजसेवी मूलचंद लोढ़ा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया। डूंगरपुर के लोढ़ा के नाम की सूचना नई दिल्ली से डूंगरपुर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री को बुधवार रात को दी गई। 93 वर्षीय लोढ़ा डूंगरपुर शहर के है और वे लम्बे समय से आदिवासी उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे है, वे स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए सेवा कार्य में जुटे है। लोढ़ा जनसेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र मानते है। वे इस क्षेत्र में हजारों लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपेरशन करवा चुके है। वे मूलत: राजसमंद जिले के आमेट के है और बरसों से डूंगरपुर इनकी कर्मभूमि है। उनको वागड़ में मूल जी भाई साहब के नाम से लोग पुकारते है।

Google source verification