1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

राममय हुआ डूंगरपुर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह

रामनवमीं पर गुरुवार को डूंगरपुर नगर में बड़े धूमधाम से शोभायात्रा निकली। कार्यक्रम को लेकर नगर को भगवा पताका, बेनर, फ्लेक्स, गेट लगाए गए। नगर में मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा 6 किलोमीटर लम्बी रंगोली बनाई गई। शोभायात्रा में 100 से ज्यादा बग्गियों पर भगवान श्रीराम की जीवन्त झाकियां व 32 से ज्यादा घोड़े चल रहे थे। इसमें मातृशक्ति व युवा शामिल हुए। नासिक के 50 ढोल, स्थानीय वाद्ययन्त्र, डीजे भी साथ चल रहे थे। शोभायात्रा सभी अपने पारंपरिक वेषभूषा में थे। शोभायात्रा को लेकर शहर के लोग पैदल ही शोभायात्रा स्थल पर पहुंचे। आसमान से हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की। पूरा शहर राममय हो गया।

Google source verification