4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागवाड़ा को एक और मिला अग्निशमन वाहन

शहर के साथ गांवों को भी मिलेगा लाभ

less than 1 minute read
Google source verification
fire_1.jpg

सागवाड़ा. स्वायत शासन विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका को एक अग्निशमन वाहन की सौगात दी है। सिद्धार्थ शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने अक्षत व तिलक के साथ वाहन का पूजन किया।

अध्यक्ष खोड़निया एवं उपाध्यक्ष राजू मामा ने बताया कि नगरपालिका के अग्निशमन वाहन से विगत दो वर्ष के दौरान 426 से अधिक घटनाओं पर मौके पर पहुंचकर आग बुझाई गई। इसमें से 351 घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में तथा 75 आगजनी की घटनाएं शहरी क्षेत्र में हुई। अग्निशमन वाहन के कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी देते हुए सूचना पर मौके पर पहुंच आगजनी पर काबू पा रहे हैं। हाल में अग्निशमन वाहन होने से जिला प्रशासन के निर्देश पर बेणेश्वर मेला एव अन्य राजकीय व अन्य कार्यक्रम में भी भेजा जाता है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाओं में वृद्धि होती है। ऐसे में एक और वाहन मिलने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। सागवाड़ा तथा आसपास के गांवों में कहीं पर आग लगने पर 101, फायर कर्मचारी 9998568043 एवं पालिका हेल्पलाइन 7231809936 में कॉल आने पर अग्रिशमन के वाहन को रवाना किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी लालशंकर बलाई, ललित पंचाल, नेता प्रतिपक्ष हरिश्चन्द्र सोमपुरा, पार्षद गटाभाई, इस्माइल बिल्ला, फारुख लखारा, बाबूलाल, जितेन्द्र शर्मा, प्रवीण पाटीदार, रोशन व्यास, फायर प्रभारी कल्पेश पाटीदार, ममता पाटीदार मौजूद रहे।

पहले प्रति हेक्टेयर मिलता था 15 क्वटल चना, अब मिल रहा 22 क्वींटल

शिक्षा मंदिर के लिए हुआ आह्वान : भामाशाह ने कर दिया बेशकीमती भूमि का दान

शिड्यूल में कटौती, लक्ष्य प्राप्त करना बड़ी चुनौती

मोहन भागवत राजस्थान की धरा पर, देव दर्शन किए, तीर कमान भेंट किए