3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की चपेट में आए सात विद्यार्थी

डूंगरपुर जिले के देवगांव की घटना, घायलों को किया गया भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 16 Sep 2016, 9:49 PM IST

Student injured in accident

Student injured in accident

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, देवगांव के निकट शुक्रवार को एक ट्रक टायर फटने से बेकाबू हो गया। इसकी चपेट में आने से सात विद्यार्थी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर में विद्यालय की छुट्टी हो जाने के बाद विद्यार्थी अपने घरों की ओर जा रहे थे। इस दौरान मोडासा से सीमलवाड़ा तरफ आ रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया। बेकाबू ट्रक ने सात विद्यार्थियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को सीमलवाड़ा चिकित्सालय पहुंचाया।

यह हुए घायल


हादसे में ज्योति अहारी (11), सोनिया अहारी (11), सन्दीप डामोर (10) तथा भावना डामोर (6) व अन्य तीन विद्यार्थी घायल हुये। उनके सिर हाथ, पैर आदि में चोटे आई। घायलों का सीमलवाड़ा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में उन्हें परिजनों के साथ घर भेजा।