सभापति ने बताया कि 4 जनवरी से देश में स्वच्छता का सबसे बड़ा सर्वेक्षण शुरू हो गया है। देश की 4041 निकाय भाग ले रही हैं। आगामी 24 से 29 जनवरी तक डूंगरपुर शहर का सर्वेक्षण होना है। सर्वेक्षण से पहले शहर में स्वच्छता की महारैली होगी, इसमें शहर का प्रत्येक समाज, व्यपारी और बच्चे सम्मिलित होंगे। बैठक में उपसभापति फखरूद्दीन बोहरा, आयुक्त गणेश खराड़ी सहित सभी पार्षद, ब्रांड एम्बेसडर और कर्मचारी मौजूद रहे। सभापति ने शहर के सभी 73 राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की भी बैठक लेकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।