3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : राजस्थान के पहले उमिया माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां पूर्ण, तीन दिवसीय आयोजन होंगे

2 min read
Google source verification
umiya_mata_temple.jpg

,,

डूंगरपुर जिले के चीतरी के उमिया नगर में नव निर्मित उमिया माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व 108 कुंडीय महायज्ञ के तीन दिवसीय महाकुंभ महोत्सव की भव्य तैयारियां बुधवार को पुरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज गुरुवार से होगा।

पाटीदार विकास संस्थान व वृहद पाटीदार समाज के तत्वाधान में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह को लेकर पाटीदार समाज में खासा उत्साह है। उमिया माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में महायज्ञ को लेकर वास्तु शास्त्री व शिल्प कार हेमन्त सोमपुरा के मार्ग दर्शन में व्यास पीठ, मुख्य कुंड सहित 108 कुंड तैयार हो चुके हैं जिस पर रंग रोगन व यजमानों के बैठने के आसन सहित हवन सामग्री को तैयार कर ली गई है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के महाकुंभ में करीब 25 हजार पाटीदार समाज सहित सर्व समाज के लोगों का भोजन, पानी व बैठक के आशियानें भी लग चुके हैं। गुरुवार प्रात: हेमाद्री महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू होगा। उमिया नगर के प्रवेश द्वारा पर अतिथि स्वागत के बडे बडे होर्डिंग व पूरे परिसर में मां उमिया के ध्वज लगाए गए हैं।

पाटीदार समाज विकास संस्थान की ओर से स्वागत करने अध्यक्ष मानशंकर पाटीदार जोगपुर, कमलाकान्त पाटीदार जोगपुर, नवनीत पाटीदार चीतरी सहित संस्थान के पदाधिकारी व बडी संख्या समाजजन तैयारियो में जुटे हुए हैं। इधर, उमिया माता मंदिर प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री के आगमन लेकर गलियाकोट तहसीलदार पंकज कलासुआ ने पूर्व तैयारियो का जायजा लिया। इस अवसर पर पाटीदार विकास संस्थान के अध्यक्ष मानशंकर पाटीदार, उद्योगपति रमेश भाई, कमलाकान्त पाटीदार, रामजी राय पाटीदार व उप संरपच रोहित पाटीदार ने तहसीलदार कलासुआ एवं नायब तहसीलदार को उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। उद्योगपति रमेश भाई ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल व केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला के भी आयोजन में आने की तैयारी है।

वीडियो नीचे देखे.....

Story Loader