
अभी तक आपने पालतू जानवरों के बारे में एक से बढ़कर अनोखी बातें सुनी हैं जो काफी दिलचस्प होती हैं। ठीक वैसी ही खबर हम भी आपको बताने जा रहे हैं जो एक अनोखी डॉगी की है। यह डॉगी अपनी सूरत को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है और इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। वैसे तो कुत्तों की कई प्रजातियां होती हैं जिनकी अपनी-अपनी खासियत होती है। लेकिन यह डॉगी सबसे अलग तरह का है जिसकी सूरत हूबहू इंसानों जैसी है जिसको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
योगी नाम का यह डॉगी अमेरिका के मैसचूसिट्स में रहने वाली चैंटल डेसजार्डिन का है जिसकी हूबहू इंसानों जैसी सूरत है। चैंटल के दोस्त ने रेडिट पर इस डॉगी का एक फोटो शेयर किया जो वायरल हो गया। इसके बाद यह डॉगी रातोंरात स्टार बन गया। इस डॉगी फोटो इतना वायरल हुआ कि चैंटल के घर मीडिया भी पहुंच गया। इसके बाद चैंटल ने मीडिया को बताया कि वो उसे एक सामान्य डॉगी की तरह ही देखती थीं लेकिन जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी तुलना इंसानों से की तो वह भी आश्चर्यचकित रह गईं।
यहां निकला अंडे में अंडा ! 95 साल से चल रहा मुर्गी फार्म भी हैरान
अभी तक यह पहेली अनबूझी ही है कि पहले मुर्गी आई या अंडा! लेकिन हाल ही में इन्हीं से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर आई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस बार मुर्गी का एक ऐसा अंडा सामने आया है जिसके बारे में जानने वाले के भी कान खड़े हो जाते है। यह अंडा ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को मिला।
अंडे के अंदर अंडा
ऑस्ट्रेलिया के स्टॉगमैन्स एग्स फार्म में मुर्गी द्वारा दिया गया अंडा सामान्य अंडे के मुकाबले तीन गुना बड़ा है। जब किसान ने उस बड़े अंडे को फोड़ा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि इस बड़े अंडे के अंदर से एक और छोटा अंडा निकला जो सामान्य अंडे के बराबर का है। किसान अपनी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है जो जबरदस्त वायरल हो रही है।
Published on:
16 Mar 2018 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदुनिया अजब गजब
ट्रेंडिंग
