
अभी तक यह पहेली अनबूझी ही है कि पहले मुर्गी आई या अंडा! लेकिन हाल ही में इन्हीं से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर आई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस बार मुर्गी का एक ऐसा अंडा सामने आया है जिसके बारे में जानने वाले के भी कान खड़े हो जाते है। यह अंडा ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को मिला।
अंडे के अंदर अंडा
ऑस्ट्रेलिया के स्टॉगमैन्स एग्स फार्म में मुर्गी द्वारा दिया गया अंडा सामान्य अंडे के मुकाबले तीन गुना बड़ा है। जब किसान ने उस बड़े अंडे को फोड़ा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि इस बड़े अंडे के अंदर से एक और छोटा अंडा निकला जो सामान्य अंडे के बराबर का है। किसान अपनी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है जो जबरदस्त वायरल हो रही है।
176 ग्राम का अंडा
फार्मर ने इस अंडे को फोड़ने पहले तौल कर भी देखा था जिसमें इसका वजन 176 ग्राम का निकला। इसका मतलब यह सामान्य अंडे से तीन गुना बड़ा और भारी था। मुर्गी के एक सामान्य अंडे का वजन 58 ग्राम होता है और आकार में छोटा होता है। जब स्टॉकमैन्स एग्स के मालिक स्कॉट स्टॉकमैन ने स्टाफ के सामने इस बड़े अंडे को फोड़ा तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ की इसके अंदर से एक और सामान्य अंडा निकलेगा।
आश्चर्यजनक घटना
किसान का कहना है की जब हमने अंडे को फोड़ा तो लग रहा था कि इसके अंदर से 4 जर्दी निकलेंगी। स्टॉकमैन्स एग्स फार्म का कहना है की उन्होंने पहली बार 176 ग्राम का अंडा देखा था। वो यह मुर्गी फार्म 1923 से फार्म चला रहे हैं लेकिन इतना बड़ा अंडा पहली बार देखा जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया।
Published on:
07 Mar 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allदुनिया अजब गजब
ट्रेंडिंग
