9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग में 138 करोड़ से होंगे निर्माण व विकास कार्य, भिलाई के BSP क्वार्टर के सीवरेज और रूफ की समस्या होगी दूर

दुर्ग. नगर निगम दुर्ग में जल्द ही 138 करोड़ के निर्माण और विकास कार्य शुरू होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समय लेकर जल्द इसके लिए भूमिपूजन कराया जाएगा।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Aug 22, 2020

patrika

दुर्ग में 138 करोड़ से होंगे निर्माण व विकास कार्य, भिलाई के बीएसपी क्वार्टर के सीवरेज और रूफ की समस्या होगी दूर,दुर्ग में 138 करोड़ से होंगे निर्माण व विकास कार्य, भिलाई के बीएसपी क्वार्टर के सीवरेज और रूफ की समस्या होगी दूर

दुर्ग. नगर निगम दुर्ग में जल्द ही 138 करोड़ के निर्माण और विकास कार्य शुरू होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समय लेकर जल्द इसके लिए भूमिपूजन कराया जाएगा। इसी तरह भिलाई नगर निगम के बीएसपी क्वार्टर के सीवरेज सिस्टम और रूफ रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों में कोरोना के कारण रूके हुए सभी कार्य शुरू कराए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विधायक अरुण वोरा और भिलाई विधायक व महापौर देवेंद्र यादव के साथ बैठक कर इसके लिए कार्ययोजना तय की। बैठक में दोनों निगम के कमिश्नर भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने दुर्ग व भिलाई नगर निगम के विकास एजेंडे पर हो रहे कार्य और नागरिक समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट में विधायक अरुण वोरा और देवेंद्र यादव से चर्चा की। पहले हाफ में दुर्ग विधायक के साथ चर्चा हुई। दूसरे हाफ में चर्चा भिलाई विधायक से हुई। बैठक में अधोसंरचना मद पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जलप्रदाय के लिए अमृत मिशन सहित अधोसंरचना के अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और इनके लोकार्पण के बारे में चर्चा की गई। भिलाई में बीएसपी क्वार्टर में रह रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायकों ने नागरिक जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी रखें।

138 करोड़ के ये कार्य होंगे शुरू
दुर्ग नगर निगम से संबंधित पुलगांव नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, इंदिरा मार्केट में यूनिशेड व लोक निर्माण से संबंधित जीई रोड पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, पुलगांव चौक से अंजोरा तक सड़क कुल 138 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व नगरीय निकाय मंत्री के हाथों भूमिपूजन कराया जाएगा।

65 अपूर्ण कार्य भी शुरू होंगे
बैठक में अमृत मिशन, शंकर नाला, गौरव पथ व मुक्तिधाम संधारण, उद्यान व स्टेडियम के निर्माण, सांसद और विधायक निधि के 65 अपूर्ण विकास कार्यों में देरी का मामला भी उठा। इस पर कलेक्टर ने कमिश्नर को सभी कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

विकास की निगरानी के लिए बनेगी समिति
बैठक में शहर के विकास कार्यों की निगरानी के लिए शहर विकास समिति का गठन का भी निर्णय किया गया। इसमें कलेक्टर व आयुक्त के साथ जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। समिति की समय-समय पर बैठक कर निर्माण व विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

बैक लाइन सीवरेज सुधरेगी
भिलाई में बीएसपी एरिया में बैकलाइन सीवरेज की समस्या पर चर्चा हुई। बताया गया कि सीवरेज सिस्टम का मेंटेनेंस नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी को बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक आहूत कर बैकलाइन सीवरेज और बीएसपी क्वार्टर में रूफ संबंधी दिक्कतोंं को लेकर विस्तार से चर्चा करने कहा गया।

3310 दुकान की हाइट बढ़ाई जाएगी
भिलाई निगम में बीएसपी की 3310 दुकानों की हाइट दो फीट बढ़ाने के मसले पर भी बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भिलाई में जिन महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं पर काम चल रहा है। उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही नागरिक हितों से संबंधित अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए भी योजना बनाई गई।