7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशेड़ियों की हैवानियत! नशे में धुत युवकों का महिला पर जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारकर किया घायल

CG Crime News: दुर्ग जिले के गातापार थाना क्षेत्र के सांकरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत तीन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification
नशेड़ियों की हैवानियत! नशे में धुत युवकों का महिला पर जानलेवा हमला, चाकू से किए कई वार(photo-patrika)

नशेड़ियों की हैवानियत! नशे में धुत युवकों का महिला पर जानलेवा हमला, चाकू से किए कई वार(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गातापार थाना क्षेत्र के सांकरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत तीन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और चाकू से गंभीर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Crime News: घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय महिला अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान तीनों आरोपी नशे की हालत में वहां पहुंचे और घर में घुसकर महिला के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से उस पर कई वार कर दिए।

प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से तीन बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार

महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।