26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बनी जानलेवा! एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, पेट पर चढ़ा पहिया, चालक फरार

Durg Road Accident: दुर्ग शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय कमल नारायण की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
तेज रफ्तार बनी जानलेवा! एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, पेट पर चढ़ा पहिया(photo-patrika)

तेज रफ्तार बनी जानलेवा! एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, पेट पर चढ़ा पहिया(photo-patrika)

Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय कमल नारायण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Durg Road Accident: टक्कर इतनी भीषण कि पेट के ऊपर से गुजरा पहिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद वाहन का पहिया कमल नारायण के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान किल्लापारा निवासी कमल नारायण (45) के रूप में हुई है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

निजी अस्पताल की बताई जा रही एंबुलेंस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित एंबुलेंस दुर्ग स्थित एक निजी अस्पताल की बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।