
20 दिनों तक बदलेगा ट्रेन शेड्यूल, अप्रैल में कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, देखें List...(photo-patrika)
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के दुर्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत Gondia Junction railway station में वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य 5 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते दुर्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक निर्माण कार्य जारी रहेगा। इस अवधि में दुर्ग से नागपुर एवं बिलासपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी गर्मी के बीच असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार एक्सप्रेस 6 से 26 अप्रैल तक संचालित नहीं होगी।
इसी प्रकार 18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल और 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को नहीं चलेगी।
इसके अलावा 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार एक्सप्रेस और 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी। विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी, वहीं 12808 निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस सहित कुछ डेमू पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन सामान्य किया जाएगा।
Published on:
19 Feb 2026 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
