लो साइंस कॉलेज में जीयो, पचास वाई-फाई हॉट स्पॉट

जिले के लीड कॉलेज(साइंस कॉलेज) में पढऩे वाले छात्रों को वाई-फाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। कॉलेज प्रशासन और रिलाइंस जीयो के बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत जीयो कॉलेज में पचास वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाएगा।

less than 1 minute read
Oct 03, 2016
Take in the Live Science College, fifty Wi-Fi hot spots
भिलाई.
जिले के लीड कॉलेज(साइंस कॉलेज) में पढऩे वाले छात्रों को वाई-फाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। कॉलेज प्रशासन और रिलाइंस जीयो के बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत जीयो कॉलेज में पचास वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाएगा। हाल ही में रिलाइंस के नेटवर्क इंजीनियरिरों की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि महीने भर के भीरत सुविधा दी जा सकती है।


विभागों तक सीमित वाई-फाई सर्विस

हालांकि कॉलेज प्रशासन ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर रिलाइंस के साथ समझौते के तहत वाई-फाई के लिए लगने वाली लागत कब कैसे दी जाएगी। कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत साहू ने बताया कि कॉलेज में वाई-फाई पहले से लगा है, लेकिन यह सिर्फ विभागों तक ही सीमित है। वहीं अकसर यह बंद रहता है, जिससे छात्रों को असुविधा होती है। छात्रसंघ की मांग थी कि पूरे कॉलेज परिसर में वाई-फाई फ्री में मिलना चाहिए, जिस पर अब अमल होता दिख रहा है।


Published on:
03 Oct 2016 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर