22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Transfer: दुर्ग पुलिस में फेरबदल! 12 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदली तैनाती

CG Police Transfer: दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

2 min read
Google source verification
CG Police Transfer: दुर्ग पुलिस में फेरबदल! 12 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदली तैनाती(photo-patrika)

CG Police Transfer: दुर्ग पुलिस में फेरबदल! 12 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदली तैनाती(photo-patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेश में इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और पारिवारिक कारणों से जोड़ा गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था में संतुलन बनेगा, कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा।

CG Police Transfer: एएसआई स्तर पर तीन अधिकारियों का ट्रांसफर

तबादला सूची में तीन सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। भिलाई-03 थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल साहू को पुलगांव भेजा गया है। वहीं जिविशा में कार्यरत एएसआई अश्वनी सिंह को धमधा और कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई राजकुमार दुबे को जिविशि में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधान आरक्षकों की नई तैनाती

तीन प्रधान आरक्षकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। मंचांदूर चौकी में पदस्थ दिलावर सिंह को लाइन भेजा गया है। ट्रैफिक शाखा से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई-03 थाना में पदस्थ किया गया है।

छह आरक्षकों का भी हुआ स्थानांतरण

आरक्षक स्तर पर भी छह कर्मियों के तबादले किए गए हैं। विजय कुमार पासवान को लाइन से लिटिया सेमरिया चौकी, अविनेश प्रताप सिंह को एएसपी सिटी कार्यालय से उतई थाना, ए. कृष्णा कुमार को ट्रैफिक से एसीसीयू, कल्पना ठाकुर को थाना सुपेला से लिटिया सेमरिया चौकी भेजा गया है। इसके अलावा श्रीराम को लाइन से बोरी और राकेश साहू को मचांदूर चौकी में नई पोस्टिंग दी गई है।

प्रशासनिक संतुलन के लिए लिया गया निर्णय

पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने और विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नई तैनातियों से संबंधित थानों और चौकियों में कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पुलिसिंग में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।