9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे बिहान बाजार, गोबर के दीये और सजावट के सामानों की खरीदारी की, छत्तीसगढ़ी मिठाइयां भाई लोगों को

बिहान बाजार के आखरी दिन सामानों की जमकर बिक्री हुई। दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस मौके पर खरीदारी की। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि भुरे ने भी दिवाली की शापिंग की।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Nov 01, 2021

कलेक्टर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे बिहान बाजार, गोबर के दीये और सजावट के सामानों की खरीदारी की, छत्तीसगढ़ी मिठाइयां भाई लोगों को

कलेक्टर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे बिहान बाजार, गोबर के दीये और सजावट के सामानों की खरीदारी की, छत्तीसगढ़ी मिठाइयां भाई लोगों को

दुर्ग. बिहान बाजार के आखरी दिन सामानों की जमकर बिक्री हुई। दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस मौके पर खरीदारी की। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि भुरे ने भी दिवाली की शापिंग की। उन्होंने खूबसूरत दीये एवं सजावट की सामग्री खरीदी। कलेक्टर ने बिहान बाजार में सामग्री विक्रय कर रही महिलाओं से खरीदी के बारे में जानकारी भी ली। महिलाओं ने बताया कि इसका रिस्पांस शानदार रहा है। लोगों ने जमकर खरीदी की है।

लोगों का मिला अच्छा रिस्पांस, खिले महिलाओं के चेहरे
महिलाओं ने बताया कि जो लोग खरीदने आए उनका कहना था कि हमने पिछली बार भी आप लोगों से यह सामग्री ली थी और बहुत सुंदर तथा गुणवत्तापूर्वक सामग्री थी इसलिए इस बार भी बिहान बाजार में खरीदारी के लिए आए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार बिहान बाजार में 106 स्व-सहायता समूहों ने अपने स्टाल लगाए हैं। इसमें दीवाली की ट्रेडिशनल सामग्री के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि भी आकर्षण के केंद्र हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली वस्तुओं में छत्तीसगढ़ी व्यंजन शामिल हैं। इन व्यंजनों में ठेठरी, खुरमी, पीडिय़ा आदि शामिल है। लोग इनके पैकेट्स ले जा रहे हैं। यह खास तरह का गिफ्ट पैक है।

गिफ्ट में दे रहे छत्तीसगढ़ी मिठाइयां
यहां खरीदी के लिए आए लोगों से भी कलेक्टर ने चर्चा की। लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपहार स्वरूप अपने प्रियजनों को देंगे। यह हमारी संस्कृति की चीजें हैं इसलिए हम बाजार से दूसरे फूड पैकेट्स क्यों लें। हम छत्तीसगढ़ी पैकेट्स गिफ्ट देंगे तो हमारा अपनी मिट्टी के प्रति अनुराग भी झलकेगा। इस बार बिहान बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड गोबर से बने खूबसूरत दीयों की रही। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी पकवानों को भी लोगों ने खूब सराहा। कई लोगों ने कलेक्टर से रिक्वेस्ट की बाजार कुछ और दिन लगाने के लिए ताकि बचे हुए लोग भी यहां पहुंच पाए।