14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैशलेस मार्फो डिवाइस: नगद नहीं है तो कोई बात नहीं, अंगूठा लगाओ राशन ले जाओ

जिले में मॉर्फो डिवाइस आधारित खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिवाइस पर अंगूठा लगाकर हितग्राही राशन की कीमत सीधे दुकानदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Satya Narayan Shukla

Jan 11, 2017

Marfo cashless device: no cash, no matter, take ra

Marfo cashless device: no cash, no matter, take rations give thumb

दुर्ग.
राशन लेने के लिए अब नगद लेकर दुकान जाने की बाध्यता नहीं रहेगी। इसकी जगह जल्द ही हितग्राही केवल अंगूठा (थंब) लगाकर राशन ले सकेंगे। जिले में मॉर्फो डिवाइस आधारित खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिवाइस पर अंगूठा लगाकर हितग्राही राशन की कीमत सीधे दुकानदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा राशन दुकानों में ई-पेमेंट की व्यवस्था का निर्णय किया गया है। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा सभी राशन दुकानों में एंड्रायड फोन के माध्यम से संचालित होने वाले मॉर्फो डिवाइस की व्यवस्था कराई जा रही है। डिवाइस के माध्यम से कोई भी हितग्राही आसान तरीके से ई-पेमेंट कर सकेगा। इसके लिए हितग्राही को केवल डिवाइस पर अंगूठा लगाना होगा।


इस तरह काम करेगा डिवाइस

डिवाइस का उपयोग कोई भी एंड्राइड फोन से कनेक्ट कर किया जा सकेगा। मोबाइल से कनेक्ट होने पर ग्राहक को डिवाइस में अपना अंगूठा लगाना होगा, जिससे मोबाइल में बैंकों की सूची दिखाई देगी। ग्राहक अपने आधार कार्ड से लिंकिंग बैंक का चयन कर भुगतान कर सकेगा। नई व्यवस्था में हितग्राहियों को राशन कार्ड भी दुकान लेकर आने की जरूरत नहीं रहेगी। डिवाइस के माध्यम से हितग्राही अंगूठे का निशान देकर राशन ले सकेंगे। लेकिन इसके लिए उनके आधार नंबर और बैंक एकाउंट राशन कार्ड से लिंक होना जरूरी है।


अभी एंड्रायड टेब से बंट रहा राशन

जिले के राशन दुकानों में अभी एंड्रायड टेब के माध्यम से ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिले में मार्च तक सभी राशन दुकानों में मॉर्फो डिवाइस से राशन वितरण व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी जानकारी भी दी जा चुकी है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र के दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक खाद्य अधिकारी दुर्ग, आरसी गुलाटी ने बताया कि मॉर्फो डिवाइस से कैशलेस राशन वितरण किया जाना है। करीब 3 हजार कीमत की इस मशीन से आसानी व पारदर्शिता से कैशलेस लेन-देन किया जा सकेगा। इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में भी पारदर्शिता आएगी।


व्यवस्था से यह होगा फायदा

थंब मशीन से राशन मिलने से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। किसी भी हितग्राही का राशन दुकान संचालक द्वारा हजम करने की शिकायत खत्म होगी। किसी भी हितग्राही का खाद्यान्न कोई भी दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकेंगा। हितग्राही को दिए गए राशन व उसकी मात्रा और कीमत की जानकारी आसानी से मिलेगी। परिवार का कोई भी व्यक्ति जाकर राशन प्राप्त कर सकेगा। हितग्राही को नगद व राशनकार्ड लेकर दुकान जाने की जरूरत नहीं होगी। स्वाइप मशीन की तुलना में मॉर्फो डिवाइस सरल व सहज ढंग से संचालित किया जा सकेगा।





ये भी पढ़ें

image