एक दिन में सबसे सबसे ज्यादा एप डाउनलोड करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर दुर्ग नगर निगम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सर्टिफिकेट दिया गया। डाटा सेंटर में गोल्डन बुक संस्था के नेशनल मैनेजर ने निगम अफसरों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। निगम प्रशासन ने एक दिन में सबसे ज्यादा 1214 स्वच्छता एप डाउन लोड कराने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह रिकॉर्ड उपलब्धि 31 दिसंबर को
यह रिकॉर्ड उपलब्धि 31 दिसंबर को दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में आयोजित अलवा-जलवा कार्यक्रम में बनाया गया था। सुबह 5 बजे से पार्क में नगर निगम और मुस्कान मित्र फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एप डाउनलोड कराए गए।यहां एक ही जगह पर एक साथ एप डाउनलोड करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के आलोक कुमार ने मौके पर उपस्थित रहकर स्वच्छता एप डाउनलोडिंग की जांच के बाद महापौर चंद्रिका चंद्राकर को अस्थायी प्रमाण पत्र दिया था। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड आर्गेनाइजेशन के डॉ. मनीष वैष्णोई, आलोक कुमार ने गुरुवार को संस्था की ओर से डाटा सेंटर में निगम अफसरों को सर्टिफिकेट दिया।
निगम अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया
इस मौके पर आलोक कुमार ने कहा कि दुर्ग नगर निगम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने बड़ी तादाद में लोगों से एप डाउनलोड कराने का काम अनुकरणीय है। निगम के ईई एके दत्ता, भवन अधिकारी राजेश पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी, नोडल अधिकारी टीके देव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक पूनाराम देवांगन, लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, सब इंजीनियर आरके पालिया, गिरीश दीवान, विश्वनाथ मिश्रा, भीमराव, विनोद मांझी, आसमां डहरिया, भारती ठाकुर, राजकमल बोरकर, जसवीर सिंह भुपाल, मेनसिंग मंडावी, क्षमा शर्मा, अमरनाथ जोशी, मनोहर साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।