रेलवे के सफाई ठेका में कर्मियों के पेंशन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रविवार को कर्मचारियों ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई। कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व कंपनी का ठेका समाप्त होने पर इंचार्ज ने पेंशन की राशि दिलवाने के नाम पर कर्मियों से आठ-आठ सौ रुपए वसूल लिए, लेकिन पेंशन नहीं मिली। कर्मियों ने वसूली के शिकार 45 लोगों की सूची भी थाने में जमा कराई है। कर्मियों ने बताया कि बेजा वसूली कर धोखाधड़ी करने वाले इंचार्ज अब भी दुर्ग रेलवे स्टेशन में कार्यरत है।