9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब, लॉकडाउन ने सबकुछ छीन लिया अब कैसे करें गुजारा, कुछ तो मदद कीजिए, ऐसी फरियाद लेकर जनदर्शन पहुंच रहे लोग

लॉकडाउन की वजह से कुछ लोगों के व्यवसाय भी प्रभावित हुए। उन्होंने नये उद्यम आरंभ करने के लिए पूंजी की जरूरत बताई।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Dec 14, 2021

साहब, लॉकडाउन ने सबकुछ छीन लिया अब कैसे करें गुजारा, कुछ तो मदद कीजिए, ऐसी फरियाद लेकर जनदर्शन पहुंच रहे लोग

साहब, लॉकडाउन ने सबकुछ छीन लिया अब कैसे करें गुजारा, कुछ तो मदद कीजिए, ऐसी फरियाद लेकर जनदर्शन पहुंच रहे लोग

दुर्ग. कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को ग्राम चुनकट्टा के ग्रामीण कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां एक खदान प्रस्तावित है, जिसके चलते हैवी ब्लास्टिंग होने की आशंका है और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि अभी गांव में खदान चल रही है जो थोड़ी दूर में है लेकिन इसकी ब्लास्टिंग की वजह से दीवार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। प्रस्तावित खदान थोड़ी और पास है जिससे यह आशंका है कि दीवारें और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

कलेक्टर ने दिया चर्चा का आश्वासन
कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में खनिज विभाग से तकनीकी पक्षों पर चर्चा करेंगे। जनदर्शन में सामाजिक सहायता के आवेदन भी आए जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को अग्रेषित किया गया। लाकडाउन की वजह से कुछ लोगों के व्यवसाय भी प्रभावित हुए। उन्होंने नये उद्यम आरंभ करने के लिए पूंजी की जरूरत बताई। इसके लिए कलेक्टर ने उन्हें उद्योग विभाग की उद्यम आरंभ करने की योजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने खुद का व्यवसाय आरंभ करने के इच्छुक लोगों को भी इस संबंध में आवश्यक ट्रेनिंग लेने के लिए शासन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एडमिशन लेने कहा।

दहेज प्रताडऩा के भी आवेदन आए
कलेक्टर जनदर्शन में आज दहेज प्रताडऩा से संबंधित आवेदन भी आए, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। सीमांकन से संबंधित मामले भी आए, कलेक्टर ने इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लोगों ने ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदन भी दिए। जिस पर तत्काल कार्रवाई कर राहत देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

लोगों ने मांगी आर्थिक सहायता
जनदर्शन में कोविड सहायता से संबंधित आवेदन भी आए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड से मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने आवेदन लिए गए हैं। इन पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। आवेदनों का विधिवत परीक्षण कर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं और परिजनों के खाते में राशि भेजी जा रही है। आरबीसी छह-चार के तहत आर्थिक सहायता राशि के आवेदन के संबंध में भी जनदर्शन में आवेदन आया।