9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीका लगाएं, मास्क पहनें, जिंदगी बचाएं, आज Google ने बनाया गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी, दो दिन चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान

Google doodle वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Jan 18, 2022

टीका लगाएं, मास्क पहनें, जिंदगी बचाएं, आज Google ने बनाया गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी, दो दिन चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान

टीका लगाएं, मास्क पहनें, जिंदगी बचाएं, आज Google ने बनाया गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी, दो दिन चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान

दुर्ग. आज का Google doodle वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रॉन जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिए हैं। इसी क्रम में सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन टीकाकरण का महाभियान आरंभ किया है। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा तहसील में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि महाभियान में तीन तरह के वर्ग शामिल होंगे।

टीकाकरण का कवरेज बढ़ेगा
पहला वे वर्ग जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक हैं। दूसरा वर्ग वो है जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कूल के 15 साल से 18 साल के बच्चे भी शामिल हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महाभियान को बड़ी सफलता मिली थी। अभी टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने भी लगातार अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे जिले में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।

हर घर टीकाकरण का लक्ष्य साधने 65 केंद्र तैयार
टीकाकरण महा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए एएनएम, वैक्सीनेटर, सीआरपी, मितानीन को टीम में शामिल किया गया है। भिलाई में टीकाकरण महाअभियान के लिए 65 वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किए गए हंै। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल टीम उपलब्ध रहेगी जो घूम घूम कर वैक्सीन लगाएगी। महापौर नीरज पाल एवं सभापति गिरवर बंटी साहू ने टीकाकरण अभियान में जुडऩे सभी नागरिकों से अपील की है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे टीकाकरण अभियान को लेकर जोन आयुक्तों एवं अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित कर रहे हैं। वहीं टीकाकरण से छूटे हुए लोगो का फील्ड सर्वे कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के छुटे हुए व्यक्तियों का टीकाकरण हो सके।

नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि 18 जनवरी को महा अभियान के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने प्रत्येक वार्ड में वैक्सीनेशन सेंटर निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित किए गए 65 सेंटर में कोविशिल्ड तथा कोवैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर दोनों डोज लगा चुके है ऐसे लोगों के लिए प्रिकॉसन के तौर पर बूस्टर डोज लगाने की सुविधा सभी केंद्रों में रहेगी।