नाहीद शेख़
भिलाई दुर्ग,कोरोना वायरस से लड़ रहे देश की जंग में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। कुछ लोग घर पर रहकर देशभक्ति का जज्जा दिखा रहे हैं तो वसीम खान जैसे लोग सेनिटाइजर मशीन बनाकर सरकार की मदद कर रहे हैं। दुर्ग केलाबाड़ी के दसवीं पास वसीम ने दो दिन में ऐसी सेनिटाइजर मशीन बनाई है जो मात्र पांच सेकेंड में व्यक्ति के शरीर को सेनिटाइज कर देगा। वाटर प्यूरीफाई के बिजनेस से जुड़े वसीम ने बताया कि 30 हजार रुपए के खर्च में तैयार इस सेनिटाइजर मशीन को वह रायपुर के एम्स को दान देना चाहते हैं, ताकि वहां के कोरोना के कर्मवीर डॉक्टर, मेडिकल टीम, मरीजों और उनके परिजन को सेनिटाइज होने में आसानी हो सकें। उन्होंने बताया कि इस मशीन को एक ट्रांसपरेंट चेंबर बनाकर लगाया जा सकेगा। जिसमें केमिकल युक्त पानी फुहार की शक्ल में पूरे शरीर को सेनिटाइज करेगा।