8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता अरुण वोरा का तंज, बोले- अच्छे दिनों में रसोई हुई महंगी

Congress attacks on inflation: दुर्ग में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों और गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

2 min read
Google source verification
LPG Price Hike

अरुण वोरा ने केंद्र सरकार को घेरा (photo source- Patrika)

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अरुण वोरा ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जी और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

LPG Price Hike: “गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान”

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ रहा है। रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। अरुण वोरा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इसके साथ ही सीएनजी और कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, जिसका असर हर जरूरी वस्तु की कीमत पर दिखाई दे रहा है।

गरीब, किसान और मजदूर पर सबसे ज्यादा असर

कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। आम लोगों की आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही, जिस तेजी से रोजमर्रा की चीजें महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए अब घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है और कई परिवार आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

“ईंधन नीति सफल है तो जनता को फायदा क्यों नहीं?”

अरुण वोरा ने केंद्र सरकार की ईंधन नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई देशों से ईंधन आपूर्ति की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार की नीतियां सफल हैं तो आम लोगों को राहत क्यों नहीं मिल रही।

LPG Price Hike: उज्ज्वला योजना पर भी उठाए सवाल

अरुण वोरा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों परिवारों ने गैस कनेक्शन तो लिया, लेकिन महंगी गैस की वजह से अब सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण और गरीब परिवार फिर से लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों का इस्तेमाल करने को मजबूर हो गए हैं।

“500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा अधूरा”

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक वह वादा पूरा नहीं हुआ है। अरुण वोरा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।