नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि का व्रत बेहद शुभ फल देने वाला होता है। वैसे तो इसमें सारे दिन ही खास होते हैं, लेकिन महाअष्टमी और महानवमी को की गई पूजा का ज्यादा महत्व होता है। माना जाता है कि इन दो दिनों में देवी का स्वरूप सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है। अगर महाअष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।