
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स अरबों की सम्पत्ति के मालिक हैं। वो पिछले साल तक 89.3 बिलियन यूएस डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर थे। इतनी दौलत होने के बावजूद बिल गेट्स अपने बर्तन खुद धोते हैं। उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें इस प्रकार हैं।

बिल गेट्स सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं। वो दौलतमंद होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। उन्हें अपना काम खुद करना पसंद है, तभी वो खाना खाने के बाद अपनी प्लेट व अन्य बर्तन खुद ही धोते हैं। इसके लिए वो सफाई कर्मचारियों की मदद नहीं लेते हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।

उनके मुताबिक बर्तन धोने व घर के कुछ काम खुद करने से उनका माइंड रिलैक्स रहता है। उन्हें लगता है कि ऐसे वो खुद के साथ ज्यादा समय बिता पाते हैं, जिससे वो अपने आप को और बेहतर तरीके से समझते हैं।

बिल गेट्स को गार्डेनिंग का भी काफी शौक है तभी वो अक्सर अपने गार्डन में पेड़-पौधों का ख्याल रखते हहुए दिखते है। इनमें उनका एक खास पेड़ भी शामिल है, लो करीब 40 साल पुराना है। ये पेड़ उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि इसे वो अपने बचपन से देख रहे हैं। इस पेड़ को बिल गेट्स लकी मानते हैं। तभी उन्होंने इसकी निगरानी के लिए लोगों को रख रखा है। वो आज भी रोजाना यहां कुछ समय बिताते हैं।

बिल गेट्स अपनी तरह अपने बच्चों को भी एक अच्छा इंसाना बनाना चाहते थे। तभी उन्होंने अपने बच्चों को दौलत की चकाचौंथ में मशगूल होने के बजाय उन्हें आत्म-निर्भर बनाना बेहतर समझा। वो चाहते थे कि उनके बच्चे भी उनकी तरह अमीर बनें, लेकिन उन्होंने उन्हें अपने बिजनेस की देखरेख के बजाय उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने की सलाह दी।

बिल गेट्स खुद भी शुरू से ही मेहनती रहे हैं। उन्होंने 17 साल की छोटी-सी उम्र में ही अपना वजूद स्थापित कर लिया था। उन्होंने इसी वक्त कंपनी के सीइओ की कमान संभाली थी। उन्होंने अपने बिजनेस को आगे ले जाने के लिए कई नए प्लान तैयार किए थे।

बिल गेट्स बचपन से ही महत्वकांक्षी स्वभाव के रहे हैं, इसीलिए वो अपने सपनों को साकार करने में लगे रहते हैं। उन्हें एक शानदार घर में रहने का मन थ्ज्ञा। तभी आज वो अपनी मेहनत के बल पर 6000 स्क्वायर फीट में फैले मकान में रह रहे हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े और आलीशन घरों में से एक है। इसकी कीमत 123 मिलियन यूएस डॉलर से भी ज्यादा है।

बिल गेट्स के सपनों के इस घर को बनने में करीब सात साल का वक्त लगा था। ये दुनिया का सबसे मंहगा घर है। इसमें 24 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल, 2100 स्क्वायर फुट की लाइब्रेरी और होम थिएटर आदि हैं। इन सबके रखरखाव के लिए एक बार में करीब 150 लोगों की जरूरत होती है इस घर के लिए बिल गेट्स 1 मिलियन प्रॉपर्टी टैक्स भरते हैं।

बिल गेट्स को आईफोन रखना भी पसंद करते हैं। वो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक होने के बावजूद उन्हें अपने विरोधी कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल करना पसंद हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि जब उन्होंने आईफोन खरीदा था तो वो इसके फीचर से बहुत प्रभावित हुए थे। माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में आइफोन ज्यादा बढ़िया है। वो कुछ समय पहले तक आईफोन 5एस इस्तेमाल कर रहे थे।

बिल गेट्स को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक हैं। उनके पास करीब 23 से ज्यादा महंगी कारे हैं। उनके पास पोर्श कंपनी का ऐसा मॉडल भी है जो बहुत ही मुश्किल से मिलता है। जिसका नाम 959 कूप है। इस कार के महज 337 मॉडल ही बनाए गए हैं। बिल गेट्स ने इसे खास आॅर्डर देकर खरीदा था।