
पूर्व प्रधानामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में उथल—पुथल है। बल्कि इससे बॉलीवुड भी स्तब्ध है। उनके निधन पर कई नामी—गिरामी बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है। इनमें सबसे ज्यादा इमोशनल किंग खान यानि शाहरुख दिखें। उन्होंने लव यू बापजी लिखा।

अटल बिहारी वाजपेयी के ताल्लुख न सिर्फ राजनीतिज्ञों से थे, बल्कि उनकी शख्सियत से कई सेलिब्रिटीज भी प्रभावित थे। तभी उनके निधन पर शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पिता उन्हें अटल जी के भाषणों के बारे में बताते थे। वो सबसे बेहतर राजनेता थे। शाहरुख ने यह भी लिखा कि उनके घर में सब वाजपेयी को 'बापजी' कहते थे। वो कभी भी 'बापजी' की मुस्कुराहट को नहीं भूल सकते हैं।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के दीवाने रहें अटल के निधन पर उन्होंने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि पूरे देश के लिए ये एक बुरा दिन है। हमने एक ऐसे नेता को खो दिया जो एक महान नेता, बेहतर इंसान थे, जिन्हें पूरा देश प्यार करता था। उनका होना किसी भी राजनीतिक दल और तुच्छ राजनीति से परे है।

सुर कोकिला लता मंगेश्कर ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा कि ऋषि तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सवर्गवास की खबर सुनकर मुझे ऐसा लगा कि सिर पर पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उनको मैं पिता मानती थीं और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा कि उन्हें वाजपेयी जी जैसे महान वक्ता के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने लिखा कि वाजपेयी जी आपकी जिंदगी और सीख के लिए शुक्रिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लिखा कि जैसे कि हमारे दूदर्शी एवं महाने नेता वाजपेयी जी अब इस दुनिया में नहीं हैं तो पूरे देश के लिए मैं सहानुभूति व्यक्त करती हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

बॉलीवुड एकटर रणदीप हुंडा ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए अटल के ही कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की है। जिसमें लिखा है,“मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं, मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?”

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने लिखा कि आज हमारे देश ने एक दूदर्शी नेता को खो दिया है, जबकि मैंने अपने आदर्श को। उन्होंने जितना भी लोगों के लिए काम किया है और सबको प्रेरित किया है उनके इस कार्य से मैं भाव विभोर हो गया हूं। मेरी उनके लिए पूर्ण कृतज्ञता। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, मैं अपनी जिंदगी में कुछ बार उनसे मिला हूं। वाजपेयी जी से हुई हर मुलाकात खास होती थी। मैं उन्हें एक दयालू व्यक्ति की तरह याद करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।