
ranbir kapoor
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और गुड लुकिंग एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे है। रणबीर ने अपने अभिनय की शुरूआत निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसके लिए उनको सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। रणबीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए करते है। बर्थडे के मौके पर हम आपको बताएंगे रणबीर के जीवन के उन 10 हसिनाओं के बारे में जिससे उनका नाम जुड़ा है।
आलिया भट्ट
रणबीर सिंह इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा था इस साल वह आलिया भट्ट के साथ शादी करने वाले थे और इसकी तैयारियां भी कर रहे थे। लेकिन पिता ऋषि कपूर की मौत और कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे टाल दिया गया है। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को पिछले कई साल से डेट कर रहे हैं। दोनों पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ
रणबीर ने कैटरीना कैफ को दो साल तक डेट किया था। आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। दोनों ने साल 2017 में फिल्म 'जग्गा जासूस' के दौरान ब्रेकअप किया। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में साथ काम किया था।
माहिरा खान
साल 2017 में वह माहिरा खान को डेट भी किया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।
दीपिका पादुकोण
रणबीर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके है। दोनों का रिलेशनशिप जगजाहिर था। साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण डिप्रेशन का शिकार हुईं।
नरगिस फाखरी
दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर ने फिल्म 'रॉकस्टार' में अपनी को-स्टार रहीं नरगिस फाखरी को भी डेट किया था। दोनों की रिलेशनशिप की चर्चों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।
सोनम कपूर
रणबीर कपूर ने अपनी पहली फिल्म की को-स्टार रही सोनम कपूर को डेट किया। हालांकि ये लंबा ज्यादा नहीं चल पाया और फिल्म के रिलीज होने के कुछ महीनों बाद ही खत्म हो गया।
नंदिता
रणबीर का नाम नंदिता से भी जुड़ चुका है। नंदिता एक बेहतरीन फैशन डिज़ाइनर है। वह करिश्मा कपूर के एक्स पति की एक्स वाइफ रह चुकी हैं।
बिपाशा बसु
फिल्म 'बचना ए हसीनों' के सेट से रणबीर का नाम अभिनेत्री बिपाशा बसू के साथ भी जुड़ चुका है।
प्रियंका चोपड़ा
रणबीर कपूर का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा है। फिल्म 'अंजाना अंजानी' में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
अवंतिका मलिक
खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक की जो एक एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं।
Published on:
28 Sept 2020 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
