
शनि देव की पूजा में अपनाएं ये 10 तरीके, जल्दी दूर होगा शनि दोष साथ ही होगी धन प्राप्ति
नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का दिन माना जाता है। शनि देव को न्याय का देवता इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिस व्यक्ति के कर्म बुरे हैं उसे कुंडली में शनि दोष भुगतना पड़ता है और साथ ही प्रत्येक कार्य में असफलता मिलती है और जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे है उसे शनि का वरदान मिलता है।
1.शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन उनका व्रत, पूजा और दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में इसका महत्व बताया गया है।
2.अगर सच्चे मन से शनि देव की पूजा की जाती है तो इसके परिणाम स्वरूप उनकी कृपा मिलती है जिससे ग्रहों की अशुभ दशा जल्दी सुधरती है।
3.शनि मंदिर में शनि शिला पर सरसों का तेल चढ़ाने और सरसों के तेल का दीपक जलाने से उन्हे प्रसन्न करने में सहायता मिलती है।
4.पीपल के पेड़ के नीचे भी सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है इस उपाय से भी शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
5.शनि का दान मांगने वालों को सरसों का तेल और काली उड़द की दाल दान ज़रूर करें इसके अलावा आप और भी कोई काली चीज़ दान कर सकते हैं क्योंकि शनि की पूजा में काली चीज़ों का खास महत्व होता है।
6.शनि चालिसा का पाठ करने से भी आपको शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में दोष पैदा करने वाली नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
7.शनि को खुश करना है तो हनुमान जी की पूजा से भी लाभ मिलता है इसलिए शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर ज़रूर चढ़ाना चाहिए।
8.एकाग्रता के साथ प्रत्येक शनिवार शनि देव के मंत्रों का उच्चारण करें। शनिदेव के जिस कल्याणकारी मंत्र का उच्चारण करना है वह मंत्र है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
9.रुद्राक्ष की माला से इस शनि मंत्र का जाप करना चाहिए इससे रोज़गार और व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलती है और रुके हुए काम बिना किसी विघ्न के संपन्न होते हैं।
10.शनि देव की प्रतिमा पर काले तिल और काले वस्त्र अर्पण करने से भी जातक को लाभ मिलता और शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है।
Published on:
11 May 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
