
Aadhar's new mobile app launched, many new features will be available
नई दिल्ली।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी युनीक आईडेंटिटीफिकेश अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( uidai ) ने आधार संबंधी समस्याओं को दूर करने और अपनी जानकारी को अपडेट करने की प्रकिया को और सरल बनाने के लिए नया एम-आधार एप ( M-Aadhar App ) लांच किया है। इस मोबाइल एप ( mobile app ) को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के थ्रू डाउनलोड किया जा सकता है। इस मोबाइल एप में कार्ड होल्डर का आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता और फोटाग्राफ होगा। इस ऐप में कार्डधारक का आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, जेंडर, अड्रेस तथा फोटोग्राफ संबंधित डेटा होते हैं।
ट्वीट कर दी जानकारी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि आप अपने मोबाइल में मौजूदा पुराने आधार एप को अनइंस्टॉल कर नए वर्जन के साथ अपडेट कर लें। नए एमआधार को अपने एंड्रॉयड और आईफोन में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इस एप में दो तरह के सेक्शंस दिए गए हैं। पहला है आधार सर्विसेज डैशबोर्ड, जिसमें किसी भी आधार कार्डधारक की सभी ऑनलाइन सर्विस सिंगल विंडो उपलब्ध कराता है। वहीं दूसरा सेक्शन माय आधार सेक्शन है, जिसमें अपने एप पर जिस आधार प्रोफाइल को जोडऩे वाले हैं उसके लिए स्पेस पर्सनलाइज करना होता है।
नए आधार एप के इस तरह के है फायदे
- आपको अपने साथ आधार कार्ड की हार्ड कॉपी रखने की जरुरत नहीं होगी। इसके लिए आप एमआधार ऐप का यूज कर सकते हैं।
- एमआधार ऐप के माध्यत से आप आपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या टेंपररली अनलॉक कर सकते हैं।
- अगर किसी कारण से आपके मोबाइल नंबर आधार का ओटीपी नहीं आता है तो एमआधार ऐप के टाइम-बेस्ड ओटीपी का यूज कर सकते हैं। यह ओटीपी सिर्फ 30 सेकंड तक के लिए मान्य होता है।
- इस नए एमआधार में कार्डधारक अपनी डीटेल्स को क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर करता है, ऐसे में डीटेल लीक होने की भी संभावना नहीं है।
- यूजर्स मेसेज या ईमेल के जरिये ईकेवाईसी को शेयर कर सकता है।
Published on:
23 Nov 2019 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
