ह्यूस्टन में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां काफी समय से चल रहीं थीं। इस तैयारी में लगभग 650 वेलकम वार्टनर ने भाग लिया था और काफी महीनों से इसकी तौयरियां चल रहीं थीं, लेकिन इस कार्यक्रम के खर्च को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 'हाउडी मोडी' के मुख्य आयोजनकर्ता टेक्सास इंडिया फोरम (टीआईएफ) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस कार्यक्रम के लिए डोनेशन के रुप में लगभग 17 करोड़ रुपए ( 2.4 मिलियन डॉलर ) की राशि जुटाई है।