
नई दिल्ली। मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी कर चुकी है। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी नई सरकार के लिए मंत्रियों को चुनना है। सबकी निगाहें मंत्रिमंडल के गठन पर हैं। मंत्रिमंडल बनने से पहले पत्रिका (patrika.com) ने Namo9 Contest की शुरुआत की। वो नौरत्न, यानी 9 महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री कौन होंगे, यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चयन सार्वजनिक होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले आप भी नौरत्नों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। यदि आपका अनुमान मोदीजी के चयन से मेल खा जाता है तो आपका सही अंदाजा आपको जिता सकता है लाखों रुपए के इनाम।
ये भी देखें: खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम
रक्षा मंत्रालय के चार दावेदार
मोदी सरकार के लिए रक्षा मंत्रालय बेहद अहम माना जाता रहा है। लेकिन Namo9 Contest में जो रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक निर्मला सीतारमण ने यहां भी बाजी मारी है। रक्षा मंत्री के तौर पर अभी तक निर्मला सीतारमण को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वही राजनाथ सिंह , अमित शाह और सनी देओल को भी लोगों ने इस मंत्रालय के लिए पसंद किया है।
गृह मंत्री के लिए राजनाथ और शाह पहली पंसद
पत्रिका के Namo9 Contest में अभी तक देश की जनता ने सबसे ज्यादा वोट राजनाथ सिंह और अमित शाह को दिए हैं। इस कॉन्टेस्ट में गृह मंत्री के पद के लिए राजनाथ सिंह और अमित शाह लोगों की पहली पसंद हैं। अब तक के रुझानो में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
रेल मंत्री के रुप में पीयूष गोयल का नाम
इस कॉन्टेस्ट में अभी तक जिसको रेल मंत्री के रुप में देश की जनता चुन रही है वो हैं पीयूष गोयल। रेल मंत्री के लिए पीयूष गोयल लोगों की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं, तो वहीं नितिन गडकरी को भी लोग बढ़-चढ़कर रेल मंत्री के रुप में चुन रहे हैं। इसके अलावा जे पी नड्डा और प्रकाश जावड़ेकर को भी लोग रेल मंत्री के लिए वोट कर रहे हैं।
दो मंत्रालय में स्मृति ईरानी को जगह
हर कोई जानना चाहता है कि राहुल गांधी को अमेठी में हराने वाली स्मृति ईरानी को मोदी सरकार में कौन सा मंत्रालय मिलेगा। पत्रिका के Namo9 Contest में अभी तक देश की जनता ने स्मृति ईरानी को एक नहीं बल्कि दो मंत्रालय के लिए सबसे अधिक वोट किया है। सबसे अधिक लोग समृति ईरानी को एचआरडी मिनिस्टर के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के लिए भी बहुत से लोग स्मृति ईरानी को अपनी पसंद बता रहे हैं।
उर्जा मंत्री के लिए नितिन गडकरी का नाम
अभी तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा के दिग्गज मंत्री नितिन गड़करी को देश की जनता उर्जा मंत्री के तौर पर चुन रही है। इस कैटेगरी में गडकरी को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं। वही पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रकाश जावड़ेकर भी इस कैटगरी के लिए वोट कर रहे हैं।
विदेश मंत्री के लिए निर्मला पर मुहर
मोदी सरकार के बीते कार्यकाल में विदेश मंत्रालय संभाल चुकी निर्मला सीतारमण को इस बार भी विदेश मंत्री के लिए चुना जा रहा है। निर्मला सीतारमण को इस कैटेगरी के लिए सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं। वही वी के सिंह और अमित शाह को भी इस मंत्रालय के लिए चुना जा रहा है।
स्वास्थय मंत्रालय के लिए नड्डा और हर्षवर्धन में टक्कर
Namo9 Contest में स्वास्थय मंत्रालय के लिए जे पी नड्डा और डॉक्टर हर्षवर्धन में कांटे की टक्कर सामने आ रही है। फिलहाल जे पी नड्डा को इस कैटगरी के लिए सबसे अधिक वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दिल्ली के डॉ. हर्षवर्धन भी लोगों की पसंद में शामिल हैं।
दूरसंचार मंत्रालय के लिए रविशंकर प्रसाद पहली पसंद
दूरसंचार मंत्रालय की बात करें तो देश की जनता सबसे ज्यादा वोट रविशंकर प्रसाद को कर रही है। वहीं स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन राठौर भी प्रसाद को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
Updated on:
28 May 2019 02:21 pm
Published on:
27 May 2019 06:53 am
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
