
नर्इ दिल्ली। भारत सरकार अपने कैशलेस ट्रांजैक्शन की महत्वाकंक्षी परियोजना को आैर आगे बढ़ाने के लिए पहले से अग्रेसिव रुख अपना रही है। अब केन्द्र सरकार BHIM(Bharat Interface for Money) एेप के जरिए देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक आॅफर लेकर आर्इ है। BHIM एेप के इस कैशबैक आॅफर के जरिए अब आपको हर महीने 750 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
व्यापारियों को भी मिलेगा 1,000 रुपए का कैशबैक
इसके साथ ही इस एेप का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों को भी हर माह 1,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर आप पहली बार आप इस एेप के जरिए किसी को पैसे भेजेंगे तो आपको 51 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक की जानकारी डिजिटल इंडिया के अाधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिया गया है। सरकार के इस ट्वीट के अनुसार, आम लोागों को भीम एेप के इस्तेमाल करने पर हर महीने 750 रुपए आैर व्यापारियों को 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
इस तरह मिलेगा कैशबैक
आपको द्वारा आप BHIM एेप से हर 100 रुपए या उससे अधिक के युनीक ट्रांजैक्शन (VPA/UPI/Account Number/Mobile Number) पर आपको 25 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके तहत आपकाे हर महीने अधिकतम 500 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यदि आप 10 रुपए या 25-50 रुपए तक के ट्रांजैक्शन पर 100 रुपए, 50-100 के ट्रांजैक्शन पर 200 रुपए आैर 100 रुपएके उपर के ट्रांजैक्शन पर 250 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस तरह इस 500 रुपए आैर 250 रुपए को कुल मिलाकर आपको 750 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।
व्यापारियाें को इस तरह मिलेगा कैशबैक
वहीं व्यापारियों को भी 1,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक केवल उन व्यापारियों को ही मिलेगा जिन्होंने अपने आप को I am a Merchant घोषित किया हुआ है आैर वो अपने ग्राहकों से BHIM एेप के जरिए पेमेंट लेते हैं। उनको हर ट्रांजैक्शन में 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अगर उनके ट्रांजैक्शन की रकम ज्यादा हाेती हैं तो इसके लिए उन्हें अधिकतम 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। व्यापारियों को कैशबैक तभी मिलेगा जब उन्हे न्यूनतम 25 रुपए का पेमेंट मिलेगा, इसके साथ ही उन्हें कम से कम 10 क्रेडिट ट्रांजैक्शन जरूरी है। यहीं नहीं यदि कोर्इ बैंक मर्चेंट BHIM एेप के जरिए पेमेंट प्राप्त करता है तो उसे हर ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा लेकिन इस कैशबैक की अधिकतम सीमा 50 रुपए होगी। इसके साथ ही उनके लिए कम से कम 5 क्रेडिट ट्रांजैक्शन भी जरूरी होगा।
Published on:
16 Apr 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
