
नई दिल्ली। अल्पमत होने के बाद भी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने वाले और सीएम पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा चार सालों में काफी गरीब हो गए हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि वो खुद देश के सबसे अमीर सुबों में से एक कर्नाटक के सीएम बने हैं। खास बात तो ये है कि इस बार कर्नाटक चुनाव देश का सबसे खर्चीला चुनाव साबित हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि इन चार सालों में कर्नाटक नए सीएम चार सालों में कितने गरीब हो गए हैं?
तीसरी बार बने सीएम
बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के तीसरी बार सीएम बने है। इससे पहले वो 2007 में पहली बार वो पहली बार पहली मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद उनकी सरकार 7 दिन में गिरकर गई थी। उसके बाद 2011 में दोबारा जीतकर आए। लेकिन भ्रष्टाचार में फंसे होने के कारण उन्हें इस्तिफा देना पड़ा। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब वो दोबारा से सीएम बने हैं। अल्पमत की सरकार में उन्हें दो हफ्ते में बहुमत साबित करना होगा।
चार में थोड़े गरीब हुए येदियुरप्पा
अगर बात येदियुरप्पा की कमाई की करें तो लोकसभा चुनावों में एफिडेविट के हिसाब से वो थोड़े गरीब हो गए हैं। 19 अप्रैल 2018 में अपने नॉमिनेशन फाइल में एफिडेविट दाखिल किया उसमें उन्होंने अपनी इनकम 12,33,313 रुपए दिखाई है। जो चार साल पहले लोकसभा चुनाव में दिए एफिडेविट के हिसाब से 3 लाख रुपए कम है। 2014 में उनकी कमाई 15,26,828 रुपए थी।
कैश और बैंक बैलेंस भी हुआ कम
अगर बात मौजूदा सीएम के हाथों में कैश और बैंक बैलेंस की करें तो 2014 के मुकाबले वो भी काफी कम हो गया है। 2014 के एफिडेविट के अनुसार येदियुरप्पा के हाथों में 7,71,000 रुपए कैश था। जो अब घटकर 1,01,145 रुपए रह गया है। वहीं बैंक बैलेंस की करें तो उनके खाते में 16,60,174 रुपए हैं। जबकि फिक्स डिपोजिट 18,08,321 रुपए का है।
2 करोड़ रुपए के कम हो गए एसेट्स
येदियुरप्पा की चल संपत्ति की बात करें तो 71,30,040 चल संपत्ति की घोषणा की है। उनके पास 53,74,875 रुपए की एग्रीकल्चर लैंड के मालिक हैं। उनके पास 68,78,830 रुपए की कमर्शियल बिल्डिंग हैं। उनके पास 1.09 करोड़ रुपए की ज्वेलरी भी है। उन्होंने जो एसेट्स डिक्लेयर किए हैं उनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से कुछ कम ही है। जबकि 2014 में उनकी चल संपत्ति कुल कीमत 1,91,33,447 रुपए थी। वहीं अचल संपत्ति की कीमत 4,90,12,820 रुपए थी।
Published on:
17 May 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
