8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून माह में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.18 फीसदी रही, खाने पीने की चीजें हुई महंगी

महंगाई दर में मामूली इजाफा। जून माह में CPI आंकड़े आरबीआई के अनुमान के दायरे में।

less than 1 minute read
Google source verification
Inflation CPI

नई दिल्ली। जून 2019 के दौरान महंगाई दर में मामूली इजाफा हुआ है। जून माह में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.18 फीसदी हो गया है। इसके पहले माह यानी मई में खुदरा महंगाई दर 3.05 फीसदी रहा था। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालत ने यह आंकड़ा जारी किया है।

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ( CPI ) आधारित महंगाई दर बढऩे के बावजूद भी क्रक्चढ्ढ के अनुमान के दायरे में है। रिजर्व बैक ने 4 फीसदी महंगाई दर का अनुमान जताया था।


जून में खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। जून 2019 में खाने पीने की चीजों के दाम में 2.1 फीसदी इजाफा हुआ जो मई में 1.83 फीसदी था। अनाजों की महंगाई जून में 1.3 फीसदी बढ़ी है। मई में यह 1.24 फीसदी थी। सब्जियों की महंगाई की बात करें तो जून के दौरान इसमें नरमी रही। जून में सब्जियों के कीमतों की ग्रोथ 4.66 फीसदी रही जो मई में 5.46 फीसदी थी।

फाइनेंस सेक्रेटरी सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा था कि फिस्कल ईयर 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान महंगाई दर में नरमी बनी रहेगी। पिछले महीने क्रक्चढ्ढ ने इस साल लगातार तीसरी बार 0.25 फीसदी रेट कट किया था। महंगाई दर कम रहने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी रिजर्व बैंक रेट कट कर सकता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ मार्च तिमाही में घटकर 5.8 फीसदी रह गया था। यह पिछले 5 साल का सबसे निचला स्तर है। इसकी वजह से क्रक्चढ्ढ को फिस्कल ईयर 2019-20 के ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी करने को मजबूर होना पड़ा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.