2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019 दूसरा चरण: 18 अप्रैल को 423 करोड़पति उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति रखने वाले की संख्या 11 फीसदी 2 से 5 करोड़ रुपए संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 7 फीसदी कुल उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.90 करोड़ रुपए कांग्रेस के वसंथकुमार एच के पास हैं 4,17,49,30,444 रुपए

4 min read
Google source verification
ADR Report

लोकसभा चुनाव 2019: 18 अप्रैल को 423 करोड़पति उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार चुनावी मैदान में 13 राज्यों के 97 लोकसभा क्षेत्रों से 1644 उम्मीदवार उतर रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने कुल उम्मीदवारों 1590 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण कर पता लगाया है कि इस बार इन उम्मीदवारों के पास औसतन संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपए के आसपास है। यानि पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण के उम्मीदवार दोगुने गरीब हैं। वहीं पार्टियों के हिसाब से संपत्ति का जायजा लिया जाए तो कांग्रेस की ओर से इस बार भी बाजी मारी है। वहीं करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस और बीजेपर बराबर दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि दूसरे चरण के मतदान में कौन उम्मीदवार और पार्टी किस पर भारी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः-सेंसेक्स की सपाट शुरूआत, 11667 अंकों पर खुला निफ्टी, Infosys के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट

423 करोड़पति उम्मीदवार
दूसरे चरण के उम्मीदवारों के पास औसतन संपत्ति भले पहले चरण के मुकाबले कम हो, लेकिन करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है। आंकड़ों की बात करें तो दूसरे चरण में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 423 है। जबकि पहले चरण के मतदान में यह संख्या मात्र 401 थी। वहीं पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति रखने वाले की संख्या 11 फीसदी है। जबकि 2 से 5 करोड़ रुपए संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 7 फीसदी, 50 लाख से दो करोड़ वाले 17 फीसदी, 10 से 50 लाख वाले 24 फीसदी और 10 लाख से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 41 फीसदी है।

यह भी पढ़ेंः-आज बैंक आैर प्रबंधन की बैठक के बाद उड़ान बंद करने का निर्णय लेगा जेट पायलट संघ

इस बार कांग्रेस और बीजेपी बराबर
अगर बात पार्टी के आधार पर करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस इस बार बराबर दिखाई दे रहे हैं। जबकि पहले चरण के मतदान में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस के पास ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार थे। दूसरे चरण की बात करें तो कांग्रेस के 53 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीवार करोड़पति हैं। वहीं बीजेपी की बात करें तो वहीं बीजेपी के 51 उम्मीदवारों में 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। डीएमके के 24 में से 23 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं एआईडीएमके के 23 उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार करोड़पति दिखाई दे रहे हैं। वहीं बीएसपी के 80 में से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

यह भी पढ़ेंः-पिछले छह महीनों में पीसी ज्वेलर्स के शेयर्स में 95 फीसदी का उछाल

करीब 4 करोड़ रुपए है उम्मीवारों की औसत संपत्ति
इस बार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति पहले के चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति के मुकाबले कम है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस बार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.90 करोड़ रुपए है। वहीं पार्टियों के आधार पर बात करें तो कांग्रेस के उम्मीदवारों ने इस बार भी बाजी मारी है कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 31.83 करोड़ रुपए है। वहीं बीजेपी की बात करें तो उसके उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 21.59 करोड़ रुपए है। डीमके उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 25.91, एआईएडीएमके की 14.27 करोड़, बीएसपी 1.94 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ेंः-अभी और जेब जलाएगा पेट्रोल-डीजल, लोकसभा चुनाव के बाद 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं कीमतें!

दूसरे चरण का सबसे अमीर उम्मीदवार
अगर बात दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करें तो एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार टॉप थ्री में तीनों कांग्रेसी हैं। दूसरे चरण का सबसे उम्मीदवार कन्याकुमारी लोकसभा सीट से वसंथकुमार एच के पास 4,17,49,30,444 (4,17 करोड़) रुपए की संपत्ति है। वहीं बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट के उम्मीदवार उदय सिंह के पास 3,41,86,43,970 (3,41 करोड़) रुपए की दौलत है। कर्नाटक के बंगलूरू रूरल लोकसभा सीट के उम्मीदवार डीके सुरेश के पास 3,38,89,20,717 (3,38 करोड़) रुपए की दौलत है।

यह भी पढ़ेंः-Game of Thrones को बनाने में खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, 8th season है अब तक का सबसे महंगा season

सबसे गरीब उम्मीदवार
वैसे तो दूसरे चरण के मतदान में 16 उम्मीवारों ने अपनी कुल संपत्ति में शून्य दिखाई है। लेकिन हम आपको उन उम्मीदवारों के नाम और संपत्ति के बारे में बताते हैं जा रहे हैं जिन्होंने शून्य यानी जीरो से ज्यादा अपनी संपत्ति चुनाव आयोग दर्शाई जताई है। दूसरे चरण का सबसे गरीब उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर लोकसभा सीट से लडऩे वाले हिंदुस्तान जनता पार्टी के उम्मीदवार श्रीवेंकटेश्वर महास्वामी जी के पास 9 रुपए संपत्ति बताई है। वहीं तमिलनाडु राज्य के मयीलाडूतुरै लोकसभा सीट के दो उम्मीदवारों राजेश पी और राजा एन के पास मात्र 100-100 रुपए की संपत्ति है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Story Loader