अर्थव्‍यवस्‍था

जरूरी फाइनेंशियल कामों की तारीख बढ़ाई गई, आधार-पैन 30 जून तक करा सकते हैं लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रही हैं वित्त वर्ष 18-19 के लिए 30 जून तक फाइल की जा सकेगी इनकम टैक्स रिटर्न विवाद से विश्वास स्कीम और बैंकिंग नियमों में भी ढील दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 4:55 PM IST
nirmala_sitharaman.jpg
After came out GDP figure, FM said, Coronavirus is challenge not panic

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच सभी को सरकार से मदद यानि बेलआउट पैकेज का इंतजार है। सरकार ने इस बेलआउट पैकेज की तैयारी तो पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन आज इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

वित्त मंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जल्द ही कोरोना वायरस से प्रभावित सेक्टरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा, सेबी और रिजर्व बैंक की तरफ से कुछ राहत दी जा सकती है।

हालांकि लोगों को आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी लेकिन वित्त मंत्री ने कांफ्रेंस शुरू करने के साथ ही ये स्पष्ट कर दिया था कि आज वो सिर्फ फाइनेंशियल ऑपरेशनल से संबंदित घोषणाएं करेंगी ।

सल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर दो बजे मीडिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगी।खुद वित्त मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी -

आपको बता दें कि कोरोना की वजह से देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कल जहां शेयर मार्केट में गिरावट की वजह से निवेशको के 14 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। वहीं कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने देश के 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है।

पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी। देश में 22 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है।

Updated on:
24 Mar 2020, 4:55 PM IST
Published on: