
नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में ट्रकों की आवाजाही भी कम हो गई है। वहीं कुछ ट्रक ड्राइवर अफवाहों के चलते काम पर नहीं आ रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार लॉकडाउन में काम कर रहे ट्रक ड्राइवरों को एक तोहफा दे सकती है। सरकार ट्रक ड्राइवरों का इंश्योरेंस कराने का विचार कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने सरकार को ट्रक ड्राइवरों और सहायकों के लिए कुछ बीमा कवर प्रदान करने का सुझाव दिया है क्योंकि वे भी आवश्यक सेवा प्रदाता का हिस्सा हैं।
हाईवे पर किसी भी रुकावट के मामले में मदद के लिए सरकार ट्रक ड्राइवरों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित करने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सरकार माल ट्रक के चालक और वाहन में किसी अन्य व्यक्ति से कोई पास नहीं मांगने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। वाहनों को बिना रुके चलने दिया जाएगा चाहे वह खाली हो या भरा हुआ हो। इसके अलावा परमिट, पॉल्यूशन दस्तावेज की डेडलाइन को भी आगे बढ़ी दिया गया है।
लॉकडाउन के चलते हर काम में मंदी आ गई है। ऐसे में ट्रकों के मूवमेंट में भी कमी देखने को मिली। सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन में आने वाली परेशानियां दूर करने के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी का गठन किया था, जिसके बाद अब 20 फीसदी ट्रकों में मूवमेंट देखने को मिल रही है। बता दें इस खतरनाक वायरस से भारत में अबतक 1,397 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 35 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 102 लोगों ने रिकवर भी किया है
Updated on:
01 Apr 2020 09:12 am
Published on:
31 Mar 2020 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
