
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था की हालत खराब है ये तो हम सभी को पता है। इनफॉर्मल सेक्टर को इसमें सबसे ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा कही है क्योंकि इस सेक्टर में कई हजार लोगों की नौकरी तक चली गई है। अब खबर मिल रही है कि सरकार इस सेक्टर के कामगारों को राहत देने के लिए सरकार इन लोगों को अपनी जेब से सैलेरी दे सकती है।
दरअसल हमने आपको पहले भी बताया है कि गरीब और मिडिल क्लास के बाद अब सरकार बिजनेस हाउसेज को दिये जाने वाले बेलआउट पैकेज पर काम कर रही है। इन लोगों को डायरेक्ट मिलने वाली सैलेरी उसी पैकेज का हिस्सा हो सकती है। PMO और नीति आयोग इस बारे में लगातार मीटिंग कर रहे हैं।
इन विकल्पों का लिया जा सकता है सहारा-
सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन में ( corona lockdown ) हुए बेरोजगार हुए इन्फॉर्मल सेक्टर के कामगारों को किस तरह से सैलेरी दी जाएगी उसका तरीका अभी निश्चित नहीं है। सरकार फिलहाल 3 विकल्पो पर विचार कर रही है।
कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया है। इसके प्रभाव गरीब तबके पर कम पड़े इसके लिए सरकार आर्थिक पैकेज और इंकम टैक्स जैसी कई राहते दे चुकी हैं। अब इंडस्ट्री और बिजनेस मैन्स को इस समस्या से उबारने और दोबारा खड़ा करने के लिए सरकार बेलआउट पैकेज पर काम कर रही है । कहा जा रहा है कि इसी हफ्ते पैकेज की घोषणा हो सकती है।