
Happy birthday Kapil dev: 60 साल की उम्र में भी करते हैं कमार्इ, इतने करोड़ रुपए की है संपत्ति
नर्इ दिल्ली। भारत में जब भी क्रिकेट आैर वर्ल्ड कप की बात होती है सबसे पहले नाम कपिल देव का लिया जाता है। उनकी ही कप्तानी में देश ने दुनिया में क्रिकेट में परचम लहराया था। आज उनका जन्मदिन है। उन्होंने अपने 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। एेसे में आज हम आपको कपिल देव के बारे में कुछ एेसी बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुनी होगी। क्या आपको इस बात की जानकारी है कि वो क्रिकेट के अलावा आैर किन चीजों से कमार्इ करते हैं? उनके पास कितनी दौलत है? उनके पास कौन सी गाड़ी है आैर वो कितने रुपए की है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि कपिल देव के इस रूप के बारे में…
क्रिकेटर के अलावा बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं कपिल देव
देश ही नहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन बाॅलर एवं आॅलराउंडर कपिल देव अच्छे क्रिकेटर होने के साथ बिजनेस भी हैं। caknowledge.com के अनुसार उन्होंने Musco Lighting Pvt. Ltd. नाम की कंपनी खरीदी है। वहीं दूसरी आेर Zicom Electronics कंपनी की कपिल के पास 5 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा SAMCO Ventures में कपिल देव की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। अगर बात होटल बिजनेस की करें तो उनके पटना आैर चंडीगढ़ में होटल हैं। पटना में होटल का नाम Captain’s Eleven हैं। वहीं चंडीगढ़ में होटल का नाम Kaptian’s Retreat Hotel है। वहीं कपिल देव एक बेहतरीन गोल्फर भी हैं। उससे भी उनकी काफी कमार्इ होती है।
211 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
कपिल देव की अगर आेवरआॅल प्राॅपर्टी की बात करें तो उनके पास211.21 करोड़ रुपए हैं। उनके पास पोर्शे पैनामेरा कार है। जिसकी कीमत 2.67 करोड़ रुपए है। वहीं उन्होंने 3 मीलियल यूएस डाॅलर इंडियन ट्रेडिंग लीग में भी इंवेस्ट किया हुआ है। जिसे SAMCO नाम की कंपनी ने लांच किया है। उन्होंने रियल एस्टेट में भी काफी इंवेस्ट किया हुआ है। खासकर दिल्ली में एनसीआर में उनका काफी इंवेस्ट किया हुआ है। वहीं काॅमेंटेटर के तौर पर कपिल देव की काफी कमार्इ होती है।
Published on:
06 Jan 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
