
राजीव गांधी विशेषः पायलट की नौकरी में इतने रुपए महीना कमाते थे देश के युवा पीएम
नर्इ दिल्ली। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि राजीव गांधी कभी भी पाॅलीटिक्स में नहीं आना चाहते थे। वो एक पायलट थे आैर उसमें खुश थे। वो एक फैमिली पर्सन की तरह रहना चाहते थे। लेकिन पाॅलिटीशियल छोटे भार्इ संजय गांधी की मौत आैर उसके कुछ सालों के बाद मां इंदिरा गांधी की मौत ने उन्हें पाॅलिटिक्स में आने को मजबूर किया। जिसके बाद उन्हें अपनी पायलट की नौकरी छोड़नी पड़ी आैर देश सेवा के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम बनने से पहले राजीव पायलट की नौकरी में कितनी सैलरी पाते थे? आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो पीएम बनने से कितनी सैलरी पाते थे?
आज है राजीव गांधी का जन्मदिन
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनका नाम देश के सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में से लिया जाता है। जब वो प्रधानमंत्री बने थे तो उनकी उम्र 40 साल 72 दिन थी। उन्होंने 1966 में सोनियां गांधी से शादी कर ली। सोनियां गांधी आैर वो खुद पाॅलिटिक्स में नहीं आना चाहते थे। लेकिन छोटे भार्इ की मौत के बाद अपनी मां इंदिरा गांधी की पाॅलिटिक्स में मदद करने के लिए मजबूरी में राजनीति में आना पड़ा। माता जी मौत के बाद तो पूरी तरह से देश के लिए समर्पित हो गए।
ब्रिटेन में की थी पायलट की पढ़ार्इ
राजीव गांधी प्रोफेशनली ट्रेंड पायलट थे। जिसकी पढ़ार्इ आैर ट्रेनिंग लंदन में की थी। वो साल 1966 में ब्रिटेन से प्रोफेशनल पायलट बनकर लौटे थे। जिसके बाद वो दिल्ली-जयपुर-आगरा रूट पर पैसेंजर प्लेन उड़ाया करते थे। उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही थी। मां देश की प्रधानमंत्री थी। उसके बाद उन्हें एक मामूली पायलट बनने से कोर्इ शर्म नहीं थी। वो अपना काम र्इमानदारी से करते थे आैर राजनीति से दूर रहते थे।
मात्र पांच हजार रुपए कमाते थे राजीव
देश के प्रधानमंत्री के पुत्र आैर संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद वो मात्र पांच हजार रुपए कमाते थे। उस समय ये बड़ी बात थी कि देश के प्रधानमंत्री का बेटा होते हुए भी वो नौकरी करते थे आैर महीने में पांच हजार रुपए कमाते थे। एेसा करने की हिम्मत हर कोर्इ नहीं जुटा पाता था। जानकारों की मानें तो देश इतने सरल प्रधानमंत्री देश के इतिहास में कभी ना ही कभी आएंगे।
Published on:
20 Aug 2018 01:01 pm

बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
