14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया अंधों में काना राजा

राजन ने कहा कि हम हर झटके से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन कई झटकों से सुरक्षित जरूर हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 16, 2016

RBI Governor Raghram Rajan

RBI Governor Raghram Rajan

वॉशिंगटन। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने ग्लोबल इकोनॉमी में भारत के ब्राइट स्पॉट पर सवाल उठाते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा बताया है। गौरतलब है कि ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती के बीच आईएमएफ जैसी कई संस्थाएं भारतीय इकोनॉमी को कुछ ब्राइट स्पॉट्स में से एक बता रही हैं।

राजन ने कहा कि मैं सोचता हूं कि हमें अभी भी संतोषजनक स्थिति में आना बाकी है। हम इसे अंधों में काना राजा जैसी स्थिति ही मान रहे हैं। आईएमफ के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के ऑन-लीव प्रोफेसर राजन ने वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के साथ ही वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंकों के गवर्नरों की जी20 बैठक के दौरान ये बातें कहीं।

राजन ने कहा कि हमें लगता है कि हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं, जहां हम अपनी मीडियम टर्म ग्रोथ की संभावनाओं को हासिल कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट तेजी से बढ़ रहा है। हम स्थायित्व की राह पर हैं। वास्तव में हम हर झटके से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन कई झटकों से सुरक्षित जरूर हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कई अच्छे काम हुए हैं, लेकिन कुछ काम करने अभी बाकी हैं।

ये भी पढ़ें

image