इसके पहले रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआइ) ने वित्त वर्ष 2017-18 में देश की आर्थिक वृद्धि दर को 6.6 फीसदी से बढ़कर 7.4 फीसदी का अनुमान लगाया है। आरबीआइ को उम्मीद है कि निवेश गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रहा है जिसके वजह से आर्थिक विकास दर में भी तेजी देखने को मिल सकता है। हालांकि इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, अारबीआइ द्वारा में अनुमान से पहले दरों में वृद्धि का चक्र शुरू करने, हाल ही में हुए बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी आैर समग्र वृद्धि पर नाकारात्मक असर डाल सकता है। ये कुछ एेसे कारक है जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान के लिए खतरा बन सकता है।