
ईशा अंबानी से ज्यादा अमीर और खूबसूरत है यह लड़की, शादी करने वाले लड़के को मिलेंगे इतने हजार करोड़ रुपए
नई दिल्ली। दुनियाभर में तानाशाह के रूप में मशहूर उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन अपनी उलूल-जूलूल हरकतों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसके लिए दुनियाभर में उनकी आलोचना भी होती है। लेकिन इस बार वह एक खास वजह से चर्चा में हैं और वो वजह है उनकी बहन किम यो जोंग। दरअसल, किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग की शादी करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किम जोंग उन ने अपनी बहन से शादी करने वाले लड़के को हजारों करोड़ रुपए का दहेज देने का एेलान किया है। लेकिन इसके लिए तानाशाह किम जोंग ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। आइए आपको बताते हैं कि किम जोंग उन ने दूल्हे के लिए कौन-कौन सी शर्तें रखी हैं....
ये हैं किम जोंग उन की शर्तें
- उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी बहन के लिए एेसे दूल्हे की तलाश में हैं जो ग्रेजुएट हो।
- लड़के के चेहरे पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं होना चाहिए।
- लड़के की लंबाई 5 फिट 10 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- किम यो जोंग से शादी करने वाले लड़के का कभी कोई अफेयर न रहा हो।
- लड़के का वजन भी 75 किलो से कम नहीं होना चाहिए।
- लड़के के सिक्स पैक एब्स भी होने चाहिए।
दहेज में मिलेंगे इतने रुपए
किम यो जोंग उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की इकलौती बहन हैं। वह इस समय उत्तर कोरिया प्रशासन में महत्वपूर्ण पद संभाल रही हैं। किम जोंग अपनी बहन की शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किम जोंग अपनी बहन से शादी करने वाले लड़के को करीब 1000 करोड़ रुपए और सोने की एक कार दहेज में देंगे। इसके अलावा बारात में शामिल होने वाले सभी बारातियों को सोने का एक-एक सिक्का देंगे। दरअसल, किम जोंग उन चाहते हैं कि शादी के बाद उनकी बहन को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसीलिए उन्होंने यह शर्तें रखी हैं।
Updated on:
03 Dec 2018 02:00 pm
Published on:
03 Dec 2018 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
