31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मी टू केस में फंसे अलोक नाथ हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, एक फिल्म के लिए लेते इतनी फीस

आलोकनाथ ने आखिरी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में घसीटाराम का किरदार प्ले किया था। जिसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपए फीस ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Oct 2018, 1:41 PM IST

Alok nath

मी टू केस में फंसे अलोक नाथ हैं इतनी करोड़ की संपत्ति के मालिक, एक फिल्म के लिए लेते इतनी फीस

नर्इ दिल्ली। पहले विंता नंदा आैर बाद में संध्या मृदुल। दोनों ने बाॅलीवुड आैर टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार आलोक नाथ पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने ही मी टू कैंपेन का सहारा लिया है। लेकिन हम अभी इस कैंपन आैर आरोपों की बात नहीं करेंगे। आज हम सिर्फ आलोक नाथ के बारे में बता करेंगे। फिल्म गांधी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले आलोकनाथ अपने करियर में फिल्म आैर टेलीविजन पर बेहतरीन किरदार निभाए। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने अपने करियर में कितनी दौलत बनार्इ? वो एक फिल्म में किरदार निभाने के लिए कितनी फीस लेते हैं। आइए आपको भी बताते हैं…

एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं आलोक नाथ
फिल्मों में कैरेक्टर रोल प्ले करने वाले आलोकनाथ सबसे ज्यादा फीस लेने वाले आर्टिस्ट में से एक हैं। अपनी उम्र आैर किरदार को देखते हुए वो फीस के मामले में न्यूकमर हीरो आैर हिरोइन को भी टक्कर देते हुए नजर आते हैं। उन्होंने आखिरी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में घसीटाराम का किरदार प्ले किया था। जिसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपए फीस ली थी। वैसे उस फील्म में कोर्इ स्टार हीरो या हीरोइन नहीं था, लेकिन फिल्म की सफलता पूरी स्टारकास्ट को बड़ा स्टार बना दिया। वैसे इस फिल्म में आलोक नाथ कर्इ दूसरे किरदारों पर काफी भारी पड़े थे।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आलोकनाथ
आलोकनाथ का करियर बुनियाद नाम के टेलीविजन सीरीज के साथ शुरू हुआ। जो एक कामयाब टीवी सीरीज रही। उससे आलोक नाथ इंडस्ट्री की नजरों में आए आैर काम रुपया मिलने लगा। फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं उन्होंने अपनी जिंदगी में 74 करोड़ रुपए की संपत्ति बनार्इ। जिसमें लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने विंता नंदा खिलाफ मानहानि का दावा भी किया है। वो लगातार काम भी कर रहे हैं। जिसके 100 करोड़ होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।