
नई दिल्ली। बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू को 3.5 साल की सजा सुना दी गई। लालू यादव बीते 23 दिसबंर से जेल में बंद है। लेकिन सजा का ऐलान नहीं होने के चलते जेल में वो खाली बैठे थे। लेकिन अब उन्हें एक नया काम मिल गया है। जिसके बदले लालू को मेहनताना के तौर पर 93 रुपए हर रोज दिए जाएंगे। लालू को 89 लाख रुपए के लिए ये 3.5 साल की सजा सुनाई गई है। आइए जानते है लालू यादव को अब कौन सा काम करना पड़ेगा और कितने घंटे मेहनत करना होगा।
इस काम से मिलेंगे 93 रुपए
करोड़ों अरबो का सम्राज्य अर्जित करने वाले बिहार के पूर्व मुख्य लालू प्रसाद यादव को जेल में अब माली का काम करना होगा। जिसके बदले वो अब रोजाना 93 रुपये कमाएंगे। लालू यादव को सोमवार को हजारीबाग की ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा इसी जेल में उन्हें माली का काम करना होगा। आपको बता दें कि लालू यादव सजा मिलने के अलावा 5 लाख का जुर्माना भी ठोका गया है।
लालू के घोटाले का अर्थशास्त्र
यूं तो चारा घोटाले की कुल रकम करीब 900 करोड़ से भी ज्यादा जा पहुंची है। लेकिन जिस ताजा मामले में लालू को सजा मिली है वो देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला है। लालू के इस 89 लाख रुपए की तुलना अगर आज से करें तो यह करीब 40 करोड़ रुपए बैठती है। आइए जानते है कि इस 40 करोड़ रुपए में सरकार क्या- क्या कर सकती थी। सरकार इस पैसे से करीब 8 लाख बुजुर्गों को पेंशन दे सकती थी। वहीं 13.34 लाख विधवाओं को भी इस रकम से पेंशन मिल सकता था। इस पैसे से देश भर में 800 प्राइमरी स्कूल बनाए जा सकते थे। देश भर में 33,000 से भी ज्यादा शौचलाय बनवाए जा सकते थे।
कैसे खुली घपले की पोल
बिहार पुलिस ने 1994 में राज्य के गुमला, रांची, पटना, डोरंडा और लोहरदगा जैसे कई कोषागारों से फर्ज़ी बिलों के ज़रिए करोड़ों रुपए की कथित अवैध निकासी के मामले दर्ज किए।
Published on:
07 Jan 2018 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
