
देश में जादुर्इ आंकड़े को छूती पेट्रोल आैर डीजल की जोड़ी, जानिये देश में किस तरह से लगी है कीमतों में आग
नर्इ दिल्ली। देश में आज फिर से पेट्रोल आैर डीजलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। देश में कर्इ राज्य एेसे हैं जो पेट्रोल आैर डीजल जादुर्इ आंकड़े को पार गए हैं। आने वाले दिनों में एेसे राज्यों की संख्या में इजाफा होने की भी पूरी उम्मीद है। वैसे केंद्र की बीजेपी सरकार पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लेने के संकेत दे रही है, लेकिन देश की आम जनता आैर विपक्ष दोनों ही सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ उतर आए हैं। लेकिन उससे पहले हम आपको उन राज्यों की स्थिति साफ कर देना चाहते हैं, जहां बीजेपी या उनकी समर्थित सरकारें चल रही हैं आैर वहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने हैं, साथ ही आज यानी गुरुवार को पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कितनी वृद्घि की गर्इ है।
22 शहरों के आंकड़ों का लेखा जोखा
पत्रिका बिजनेस गुरुवार को करीब 22 शहरों के डीजल आैर पेट्रोल के आंकड़ों पर रिसर्च किया! जिनमें से 13 शहर उन राज्यों के जहां बीजेपी आैर एनडीए के नाम पर सरकारें चल रही हैं। अगर बात मुंबर्इ की करें तो वहां पर पेट्रोल की कीमतें 85 रुपए को पार गया गया है, वहीं डीजल 73 रुपए के करीब पहुंच गया है। कुछ एेसा ही हाल हरियाणा, यूपी, अगरतला, मध्यप्रदेश, राजस्थान आैर गुजरात का भी है। नीचे दी गर्इ टेबल से साफ समझ सकते हैं…
आज देश के इन शहरों में इतने हैं पेट्रोल आैर डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल की कीमत | आज कितने बढ़े | डीजल की कीमत | आज कितने बढ़े | सरकार |
| दिल्ली | 77.47 | 30 पैसे | 68.53 | 19 पैसे | आप |
| मुंबर्इ | 85.29 | 30 पैसे | 72.96 | 20 पैसे | बीजेपी |
| चेन्नर्इ | 80.42 | 31 पैसे | 72.35 | 21 पैसे | एआर्इडीएमके |
| कोलकाता | 80.12 | 29 पैसे | 71.08 | 19 पैसे | टीएमसी |
| गुरुग्राम | 77.99 | 29 पैसे | 69.43 | 19 पैसे | बीजेपी |
| नोएडा | 78.12 | 24 पैसे | 68.73 | 19 पैसे | बीजेपी |
| अगरतला | 73.16 | 28 पैसे | 66.61 | 18 पैसे | बीजेपी |
| आर्इजोल | 73.29 | 29 पैसे | 65.80 | 18 पैसे | कांग्रेस |
| बंगलूरू | 78.73 | 30 पैसे | 69.71 | 20 पैसे | यूपीए |
| भोपाल | 83.08 | 30 पैसे | 72.13 | 20 पैसे | बीजेपी |
| भुवनेश्वर | 76.28 | 30 पैसे | 73.46 | 20 पैसे | बीजेडी |
| देहरादून | 78.58 | 23 पैसे | 68.86 | 19 पैसे | बीजेपी |
| गांधीनगर | 76.77 | 30 पैसे | 73.65 | 20 पैसे | बीजेपी |
| गंगटोक | 80.50 | 30 पैसे | 70.25 | 20 पैसे | एसडीएफ |
| गुवाहटी | 79.66 | 30 पैसे | 71.54 | 20 पैसे | बीजेपी |
| हैदराबाद | 82.07 | 32 पैसे | 74.49 | 21 पैसे | टीआरएस |
| इंफाल | 75.54 | 30 पैसे | 66.59 | 19 पैसे | बीजेपी |
| र्इटानगर | 73.30 | 28 पैसे | 65.79 | 19 पैसे | बीजेपी |
| जयपुर | 80.24 | 31 पैसे | 72.98 | 20 पैसे | बीजेपी |
| जम्मू | 79.17 | 29 पैसे | 69.69 | 19 पैसे | एनडीए |
| पटना | 82.94 | 29 पैसे | 73.22 | 19 पैसे | एनडीए |
| त्रिवेंद्रम | 81.62 | 31 पैसे | 74.36 | 20 पैसे | सीपीआर्इ एम |
जादुर्इ आंकड़े पर पहुंची पेट्रोल आैर डीजल की जोड़ी
बिजनेस पत्रिका ने 22 शहरों के आंकड़ों को आपके सामने रखा है! जिनमें से 9 शहर एेसे हैं जहां पेट्रोल आैर डीजल के जादुर्इ आंकड़े को पार गर्इ है। आखिर ये जादुर्इ आंकड़ा है क्या? वास्तव में जिन शहरों में पेट्रोल 80 आैर डीजल 70 को पार गया है, उसे जादुर्इ आंकड़ा कहा जा रहा है। नीचे दी गर्इ टेबल में साफ देखा जा सकता है इन शहरों में पांच शहर बीजेपी के हैं। जो जादुर्इ आंकड़े को पार करते हुए काफी आगे बढ़ गए हैं।
इन शहरों में पेट्रोल आैर डीजल जादुर्इ आंकड़े पर
| शहर | पेट्रोल की कीमत | आज कितने बढ़े | डीजल की कीमत | आज कितने बढ़े | सरकार |
| मुंबर्इ | 85.29 | 30 पैसे | 72.96 | 20 पैसे | बीजेपी |
| चेन्नर्इ | 80.42 | 31 पैसे | 72.35 | 21 पैसे | एआर्इडीएमके |
| कोलकाता | 80.12 | 29 पैसे | 71.08 | 19 पैसे | टीएमसी |
| भोपाल | 83.08 | 30 पैसे | 72.13 | 20 पैसे | बीजेपी |
| गंगटोक | 80.50 | 30 पैसे | 70.25 | 20 पैसे | एसडीएफ |
| हैदराबाद | 82.07 | 32 पैसे | 74.49 | 21 पैसे | टीआरएस |
| जयपुर | 80.24 | 31 पैसे | 72.98 | 20 पैसे | बीजेपी |
| पटना | 82.94 | 29 पैसे | 73.22 | 19 पैसे | एनडीए |
| त्रिवेंद्रम | 81.62 | 31 पैसे | 74.36 | 20 पैसे | सीपीआर्इ एम |
दो दिनों में ये शहर भी होंगे इस फेहरिस्त में
जिस तरह से पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्घि हो रही है उससे तो यही लगता है कि आने वाले दो दिनों में दो राज्य जादुर्इ आंकड़े को छू लेंगे! जिनमें गुवाहटी आैर जम्मू दोनों शामिल हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि जहां गुवाहटी में बीजेपी की सत्ता चलती है तो वहीं जम्मू में महबूबा मुफ्ती बीजेपी के समर्थन में सरकार चला रही हैं। अगले दो दिनों में गुवाहटी में पेट्रोल 80 रुपए पार कर सकता है। इस शहर में डीजल पहले से ही 70 से अधिक चल रहा है। एेसा ही हाल जम्मू का भी है।
दो दिन में छू सकते हैं जादुर्इ आंकड़ा
| शहर | पेट्रोल की कीमत | आज कितने बढ़े | डीजल की कीमत | आज कितने बढ़े | सरकार |
| गुवाहटी | 79.66 | 30 पैसे | 71.54 | 20 पैसे | बीजेपी |
| जम्मू | 79.17 | 29 पैसे | 69.69 | 19 पैसे | एनडीए |
Published on:
24 May 2018 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
